फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bike rider dies after being hit by a vehicle on Holi in Bareilly

Bareilly News: होली पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त गंभीर घायल

Sat, 15 Mar 2025 05:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Mar 2025 05:43 PM IST
सार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में होली के दिन अज्ञात वाहन से बाइक को टक्कर लग गई। हादसे में बाइक सवार विशाल की मौत हो गई। उसका दोस्त गंभीर घायल हो गया। 

विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a vehicle on Holi in Bareilly
विशाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में दिल्ली हाईवे पर विलयधाम पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर घायल हो गया। घायल को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। होली के दिन हुए हादसे में युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव सतुईया पट्टी निवासी होरीलाल का बेटा विशाल दिल्ली में काम करता था। होली पर घर आने के बाद बृहस्पतिवार रात वह अपने दोस्त रामधुन के साथ घर पहुंचा था। शुक्रवार सुबह विशाल अपने दोस्त को बाइक से उसके गांव अंबरपुर छोड़ने जा रहा था। रास्ते में विलयधाम के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में विशाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर विशाल के परिवार में कोहराम मच गया। होली की खुशियां मातम में बदल गईं। विशाल चार भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसके पिता होरीलाल मेहनत-मजदूरी करते हैं, जबकि मां हीराकली का रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में छह लोग घायल
मीरगंज में नंदगांव और रईया नगला के बीच शुक्रवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाने के लिए 108 एंबुलेंस को फोन किया, जिसके बाद सभी को सीएचसी मीरगंज भेजा गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed