फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bike driver died due to beaten by villagers After accident in Shahjahanpur

हादसे के बाद ग्रामीणों ने बाइक चालक को पीटकर मार डाला, पत्नी को भी किया बेदम

Thu, 16 May 2019 09:18 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निगोही (शाहजहांपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निगोही (शाहजहांपुर) Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 16 May 2019 09:18 PM IST
सार

-पत्नी को भी किया बेदम, गांव का ही युवक टकराकर हो गया था घायल
-तिलहर रोड पर गढ़ा गांव में हुई घटना, पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
Bike driver died due to beaten by villagers After accident in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

विस्तार

शाहजहांपुर के निगोही में तिलहर रोड पर गांव गढ़ा में बृहस्पतिवार सुबह दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक के घायल होने पर गांव के लोगों ने दंपति को बंधक बनाकर उन्हें बेरहमी से पीटा, जिससे बाइक चालक की मौत हो गई और उसकी पत्नी बेदम हो गई। घायल हुआ युवक गढ़ा गांव का ही है। पुलिस ने घायल महिला की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या और लूट समेत विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


थाना मदनापुर के गांव कुनियां जमालपुर निवासी महेश (50) अपनी पत्नी सत्यरूपा को लेकर सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर गए थे। वहां ममेरी साली आरती (राधे की पुत्री) की शादी में शिरकत करने के बाद महेश और सत्यरूपा बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे बाइक से लौट रहे थे। गढ़ा गांव में सुखलाल के मकान के सामने पहुंचने पर महेश की बाइक सामने से आ रहे इसी गांव के रहने वाले कपिल (18) की बाइक से टकरा गई। इससे तीनों घायल हो गए। 
विज्ञापन


गांव के अंदर की घटना होने की वजह से मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घायल कपिल को तो उसके घर वाले अस्पताल लेकर चले गए, वहीं महेश और उनकी पत्नी को गांव वालों ने पकड़ लिया और नजदीक एक झोंपड़ी में ले जाकर दोनों की बेरहमी से पिटाई की। इससे दोनों लोग बेहोश हो गए। कुछ देर बाद महेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच किसी से सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष दलवीर सिंह को देखकर हमलावर भाग गए। पुलिस महेश और उनकी पत्नी सत्यरूपा को सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने महेश को मृत घोषित कर दिया। बाद में सत्यरुपा की तहरीर पर पुलिस ने हत्या, जेवर लूटने आदि की धाराओं में घायल हुए बाइक चालक कपिल के पिता ऐशपाल, सत्यवीर, पप्पू समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने की वजह से मौत बताई गई है। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटों के निशान मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed