फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Big Road Accident in bareilly Fierce collision between ambulance and canter

Road Accident: बरेली में दर्दनाक सड़क हादसा, एम्बुलेंस और कैंटर की भीषण टक्कर, हादसे में सात की मौत

Tue, 31 May 2022 11:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 31 May 2022 11:11 AM IST
सार

बरेली में नेशनल हाइवे के शंखा पुल के पास एम्बुलेंस और कैंटर गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एम्बुलेंस में बैठे सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Big Road Accident in bareilly Fierce collision between ambulance and canter
हादसे में क्षतिग्रस्त एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली के जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं दर्दनाक हादसे पर सीएम योगी ने भी दुख जताया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बरेली जिले के फतेहगंज थाना इलाके में नेशनल हाइवे के शंखा पुल के पास एम्बुलेंस और कैंटर गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एम्बुलेंस में बैठे सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह दिल्ली के निजी अस्पताल से मरीज लेकर पीलीभीत जा रही एंबुलेंस डिवाइडर पर चढ़कर कैंटर (मिनी ट्रक) में घुस गई। हादसे में मरने वाले सभी लोग पीलीभीत के रहने वाले हैं। डॉक्टर ने सभी सात लोगों को मृत घोषित कर दिया है। शवों की शिनाख्त हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस का ड्राइवर भोजीपुरा थाना इलाके के रामपुरा गांव निवासी मेहंदी हसन है। बताते है कि सुबह में ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आ गई। इसके चलते एंबुलेंस डिवाइडर पर चढ़कर कैंटर में घुस गई। इससे हादसा हो गया। 

मृतकों में खुर्शीद (50), उसकी पत्नी समीरन (45), बेटा आरिफ (19), बहन सगीर बानो (53), भतीजा मोहम्मद जफर (20), समीरन की बहन नसरीन (23) और भोजीपुरा निवासी चालक मेहंदी खान (32) शामिल हैं। सभी मृतक थाना विलसंडा के गांव पहाड़ गंज के हैं।

बताया जा रहा है कि खुर्शीद की पत्नी समीरन बेगम का बरेली में किसी निजी अस्पताल में पित की थैली का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन बिगड़ने से डॉक्टर ने कैंसर बताकर इन्हें एम्स में भेज दिया। 30 मई को यह एम्बुलेंस से दिल्ली एम्स गए थे। एम्स में उन्हें भर्ती करना था।

अस्पताल से फोन भी आया था। लेकिन हालात इतनी बिगड़ चुकी थी की उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया था और घर ले जाने को कह दिया। इससे दुखी होकर वापस घर लौट रहे थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे हादसे का शिकार हो गए।

पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी पुलिस को शकील खां पुत्र मजीद खां निवासी पहाड़गंज जिला पीलीभीत द्वारा दी गई थी। इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, पुलिस ने जाम न लगे इसलिए एक लाइन बंद कर दूसरी लाइन से यातायात निकाला। घटना स्थल पर एडीजी और एसएसपी पहुंच गए हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed