फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Big reshuffle: 97 range police inspectors transferred, 30 removed from Bareilly

बड़ा फेरबदल : रेंज के 97 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले, बरेली से 30 हटाए

Tue, 03 Oct 2023 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 03 Oct 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Big reshuffle: 97 range police inspectors transferred, 30 removed from Bareilly
बरेली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस महकमे में फेरबदल शुरू हो गया है। विधानसभा चुनाव के दौरान जिलों में तैनात रहने वाले और तीन वर्ष से अधिक का कार्यकाल पूरा करने वाले रेंज के 97 इंस्पेक्टरों का आईजी डॉ. राकेश सिंह ने तबादला कर दिया है। इनमें बरेली के 30, शाहजहांपुर के 29, बदायूं में 22 और पीलीभीत के 16 निरीक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस महकमे में फेरबदल की कवायद करीब एक महीने पहले ही शुरू हो गई थी। आईजी ने रविवार देर रात तबादला सूची जारी कर दी। बरेली से 30 इंस्पेक्टरों को रेंज के दूसरे जिलों में भेजा गया है। वहीं, दूसरे जिलों से 29 इंस्पेक्टरों को बरेली में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन

इन्हें भेजा शाहजहांपुर
इंस्पेक्टर बारादरी हिमांशु निगम, इंस्पेक्टर फरीदपुर दयाशंकर, महिला थाना प्रभारी छवि सिंह, राजेश कुमार, संजय कुमार, अशोक कुमार शर्मा, रजनीश कुमार, राजीव कुमार, इंस्पेक्टर बिथरी चैनपुर अश्वनी कुमार, इंस्पेक्टर फतेहगंज पश्चिमी ललित मोहन, सत्य सिंह और मनीष कुमार शर्मा को शाहजहांपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको बदायूं में मिली तैनाती
इंस्पेक्टर कोतवाली धर्मेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर प्रेमनगर राजेश सिंह, सिमरनजीत कौर, इंस्पेक्टर शीशगढ़ विजय कुमार, राहुल सिंह, अनिल कुमार, राजीव कुमार सिंह, नीरज कुमार, सुनील अहलावत, हरवीर सिंह, संजय कुमार और गुड्डू सिंह को बदायूं भेजा है।

इनका नया ठिकाना पीलीभीत
बरेली से इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, अजय पाल सिंह, हर सिंह पाल, अरविंद कुमार, क्रांतिवीर सिंह को पीलीभीत भेजा गया है।


इनकी होगी बरेली में तैनाती
बदायूं से इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सागर, अरुण कुमार, ऋषिपाल सिंह, राजेश कुमार, सीमा, श्यामवीर सिंह यादव, दिगंबर सिंह, धनंजय कुमार पांडेय, राजबली और सुरेश चंद्र गौतम बरेली में तैनात होंगे। शाहजहांपुर से अमित कुमार पांडेय, जग नारायण पांडेय, कुंवर बहादुर सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव, रवि कुमार, रीतेंद्र प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार सोलंकी, प्रमोद कुमार, शैलेंद्र कुमार, विकास कुमार, मनीष पांडेय, जयशंकर सिंह और पीलीभीत से आशुतोष रघुवंशी, रामसेवक, मदन मोहन, धर्मेंद्र यादव, सुरेंद्र पाल सिंह, उत्तम कुमार और धर्मेश कुमार को भी बरेली में तैनाती मिलेगी।


जिलों में तैनाती का समय पूरा कर चुके निरीक्षकों का तबादला किया गया है। स्थानांतरित किए गए इंस्पेक्टरों को कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एसएसपी रिलीव करेंगे और नए आने वालों को तैनाती देंगे। आगामी 15 दिन में सभी की रिलीविंग और ज्वाइनिंग कर दी जाएगी। - डॉ. राकेश सिंह, आईजी, बरेली रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed