फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bhai Dooj: Beginning at half past nine in the morning, the auspicious time will remain throughout the day

भाई दूज आज: सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होकर पूरे दिन रहेगा शुभ मुहूर्त

Mon, 16 Nov 2020 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bhai Dooj: Beginning at half past nine in the morning, the auspicious time will remain throughout the day
भाइयों को टीका करती एक बहन। (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मान्यता: बहनों के अंगूठे में होता है अमृत का वास

विज्ञापन
बरेली। सोमवार को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। भाइयों की दीर्घायु की कामना करते हुए बहनें उन्हें तिलक करेंगी। यम द्वितीय तिथि होने की वजह से इस दिन चित्रगुप्त और यम पूजन भी किया जाएगा।

पंडित राकेश पांडेय के अनुसार काशी हिंदू विश्वविद्यालय के विश्व पंचांग के अनुसार भाई दूज के लिए शुभ समय सोमवार सुबह 9:32 बजे से शुरू होकर पूरे दिन रहेगा। तिथि मृत्युनाशक यम द्वितीया है। प्राचीनकाल से ही मान्यता है कि मनुष्य को मृत्यु निवारण के लिए किसी ज्ञानी ब्राह्मण को अलंकार सहित दुधारू गाय दान करनी चाहिए और इसके बाद सगी बहन के घर जाकर आयु वृद्धि के लिए वहां भोजन करना चाहिए। हिंदू ग्रंथों में उल्लेख है कि कार्तिक शुक्ल द्वितीया पर यमुना जी ने अपने भाई यमराज को अपने घर भोजन कराकर उनका सत्कार किया था। इसी कारण इस दिन पाश में बंधे नारकीय पापियों को भी छोड़ देते हैं। इस दिन बहन के अंगूठे में अमृत का वास होना माना जाता है। बहन से टीका कराने के बाद उसके पैरों छूकर यथाशक्ति उसका मान-सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed