फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bhadpura block tops in making Apar ID, Majhgawan lags behind

Bareilly News: अपार आईडी बनाने में भदपुरा ब्लॉक अव्वल, मझगवां पिछड़ा

Sun, 18 Jan 2026 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Bhadpura block tops in making Apar ID, Majhgawan lags behind
जिले में कुल लक्ष्य का 71.4 प्रतिशत कार्य पूरा
विज्ञापन

बरेली। शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए यू-डायस पोर्टल पर अपार आईडी बनाने का कार्य जारी है। विभाग की ओर से जारी प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, जिले ने अब तक कुल लक्ष्य का 71.4 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है। 85.2 प्रतिशत विद्यार्थियों की आईडी बनाकर भदपुरा ब्लॉक जिले में अव्वल है। मझगवां ब्लॉक सबसे पिछड़ा है। यहां अब तक सिर्फ 63.2 प्रतिशत काम ही पूरा हो पाया है।
जिले के 5,303 स्कूलों में नामांकित कुल 9,12,262 छात्र-छात्राओं में से अब तक 6,51,657 विद्यार्थी की आईडी सफलतापूर्वक पोर्टल पर दर्ज की जा चुकी है। करीब 2.60 लाख छात्र-छात्राओं का पंजीकरण लंबित है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की स्थिति माध्यमिक और मदरसा शिक्षा की तुलना में बेहतर दिखाई दे रही है, जहां 72.6 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। माध्यमिक शिक्षा विभाग में यह आंकड़ा 69.6 प्रतिशत है। मदरसा बोर्ड में 32 प्रतिशत कार्य शेष है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed