फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BEd exam will be held on 31 August in Bareilly, 30 in Moradabad, seven centers in Bijnor on August 9

नौ अगस्त को बरेली में 31, मुरादाबाद में 30, बिजनौर में सात केंद्रों पर होगी बीएड परीक्षा

Fri, 10 Jul 2020 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
BEd exam will be held on 31 August in Bareilly, 30 in Moradabad, seven centers in Bijnor on August 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo photo

28 अगस्त को आएगा रिजल्ट, 14 सितंबर से शुरू होगी काउंसलिंग

विज्ञापन
बरेली। लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2020 का आयोजन अब नौ अगस्त को होगा। उप-मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद यह फैसला किया गया। प्रवेश परीक्षा का आयोजन पहले 29 जुलाई को प्रस्तावित था।

कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देश पर प्रवेश परीक्षा केंद्र केवल राजकीय और अनुदानित कॉलेजों में ही बनाए जा रहे हैं। पूर्व में चिंहित किए गए सभी स्ववितपोषित कॉलेजों को प्रस्तावित सूची से हटा दिया गया है। राजकीय और अनुदानित संस्थानों में ही परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बरेली में 31 परीक्षा केंद्र, मुरादाबाद में 30, अमरोहा तीन, बिजनौर में सात, बदायूं, पीलीभीत, संभल, रामपुर में दो-दो केंद्र बनाए गए हैं। वहीं शाहजहांपुर में चार केंद्र बनाए गए हैं। कुलसचिव ने बताया कि नौ अगस्त को प्रवेश परीक्षा होने के बाद 28 अगस्त को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इसके बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया 14 सितंबर को शुरू होगी और 17 सितंबर तक पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed