फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDO removed , secretaries chargesheet

बीडीओ को हटाया, सचिवों को चार्जशीट

Tue, 14 Jun 2016 01:09 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 14 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
दमखोदा ब्लाक के गांवों में मनरेगा के कामों के घपलों का आडिट में खुलासा होने के बाद गोलमाल की परतें खुलती जा रहीं हैं। आडिट टीम ने इस ब्लाक के 67 में से 47 गांवों में 1.57 करोड़ के घपले का खुलासा किया था। उसी के बाद सोमवार को डीएम के आदेश पर बहेड़ी के बीडीओ अतर सिंह को हटा दिया गया है। उनके पास दमखोदा ब्लाक का अतिरिक्त चार्ज था। इन पर मनरेगा के काम में ठीक से काम न करने का आरोप है। इनके स्थान पर बहेड़ी ब्लाक की जिम्मेदारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जगमोहन को सौंपी गई है। जबकि दमखोदा ब्लाक में खंड विकास अधिकारी का चार्ज सहायक अभियंता (लघु सिंचाई) वीर सिंह को सौंपा गया है। कुछ और बीडीओ के खिलाफ भी 10 लाख और उसके अधिक के कामों की जांच रिपोर्ट आने के बाद होने के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन

आडिट रिपोर्ट के आधार पर इसी ब्लाक के निलंबित किए गए पांच पंचायत सचिवों के खिलाफ फिर से विस्तृत जांच सहायक जिला पंचायतराज अधिकारी (एडीपीआरओ) को सौंपी गई है। एडीपीआरओ ने बताया कि इन आरोपी सचिवों की बहाली अनन्तिम है, विस्तृत जांच की जा रही है। विस्तृत जांच में प्रथमदृष्टया दोषी पाए गए हैं, इसीलिए इन सभी को चार्जशीट देने का फैसला लिया है। जल्दी ही इन सभी को आरोप पत्र थमा दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


शासन से निलंबन और चार्जशीट का इंतजार
दमखोदा ब्लाक में तैनात रहे तीन खंड विकास अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला मुख्यालय से ग्राम्य विकास आयुक्त और शासन को लिखा गया है। इनके खिलाफ आरोप पत्र भी तैयार करके भेजा है। इनमें से दो तो दूसरे जिलों में तैनात हैं। एक दमखोदा ब्लाक में ही थे। इसीलिए अतर सिंह को हटा दिया गया है, शासन स्तर से कार्रवाई के आदेश होने का इंतजार है। इनमें से दो बीडीओ के आदेश तो उनके तैनाती वाले जिले में भेज दिए जाएंगे, जबकि एक के खिलाफ बरेली में ही आदेश आने का इंतजार है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


‘ मनरेगा घपले में बहेड़ी के बीडीओ को भी दोषी माना गया है। इसीलिए उनके खिलाफ भी कार्रवाई के पहले चरण में उनको ब्लाक से हटाकर जिला मुख्यालय पर संबद्ध कर दिया है। इनके तथा इस ब्लाक में दो अन्य तैनात रहे बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए ग्राम्य विकास आयुक्त को लिखा गया है।’ शिव सहाय अवस्थी, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed