फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDO is driving with hooter and magistrate written on his car

Bareilly News: गाड़ी में हूटर और मजिस्ट्रेट लिखकर चल रहे बीडीओ

Sat, 21 Jun 2025 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
BDO is driving with hooter and magistrate written on his car
मीरगंज। सरकार भले ही वीआईपी कल्चर खत्म करने के दावे कर रही हो, लेकिन मीरगंज में अब भी यह देखने को मिल रहा है। गाड़ी में हूटर व मजिस्ट्रेट लिखकर चलने को लेकर बीडीओ क्षेत्र में चर्चे में आ गए। लोगों ने बताया कि मीरगंज विकासखंड के बीडीओ की सरकारी गाड़ी पर यह आए दिन देखने को मिल रहा है। उनकी सरकारी गाड़ी गांवों में जैसे ही हूटर बजाती पहुंचती है तो लोग सहम जाते हैं और बच्चे-बूढ़े किनारे हो जाते हैं।
विज्ञापन


सपा के मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार, जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह पटेल, महासचिव शिवम सक्सेना, रामेंद्र सिंह चौहान, संतोष शर्मा ने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे विरोध-प्रदर्शन करेंगे। इधर, बीडीओ भगवान दास ने बताया कि उन्हें गाड़ी पर हूटर लगाकर चलने और मजिस्ट्रेट लिखने की मनाही की जानकारी नहीं थी। अब वह इसे हटा लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed