फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bdehga tariff burden on the board of a million subscribers

मंडल में एक लाख उपभोक्ताओं पर बढे़गा बिजली दरों का बोझ

Sat, 06 Aug 2016 01:06 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 06 Aug 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
विद्युत नियामक आयोग से जारी नया रेट ट्रैरिफ अगले सप्ताह से प्रभावी हो जाएगा। बिजली विभाग में तैयारी शुरू हो गयी है।  बरेली मंडल में बढ़ी दरों से एक लाख से ज्यादा लोगों पर बोझ आएगा। दुकान, चक्की से लेकर सौ किलोवाट क्षमता तक कनेक्शन इससे प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

पिछले दिनों उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने कामर्शियल और सूक्ष्म, मध्यम और लघु उद्योग पर दरें बढ़ाने पर सहमति दे दी थी। इसलिए अब विद्युत विभाग इसे औपचारिक रूप से लागू कराने के लिए जुट गया है। बताया जाता है कि अगले सप्ताह से नयी दरें विभाग प्रभावी करेगा। इससे पहले गजट जारी होना है। कामर्शियल पर 7.24 और सूक्ष्म, मध्यम और लघु (एमएसएमई) इकाईयों पर 3.99 प्रतिशत दरें बढ़ायी जा रही हैं। इसमें एक से लेकर सौ किलोवाट क्षमता तक विद्युत कनेक्शन शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर राजकुमार अग्रवाल ने कामर्शियल सेक्शन प्रभारी अधिशासी अभियंता जेपीएन सिंह से कहा है कि नयी दरें प्रभावी कराने हेतु तैयारी कर ली जाए। इसके तहत कामर्शियल और औद्योगिक कनेक्शन और उनसे प्राप्त होने वाले राजस्व आदि ब्योरा बनने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली जोन में बढ़ेगा दो करोड़ का राजस्व
बरेली जोन में  नयी दरें लागू होने से दो करोड़ रुपये अतिरिक्त मिलने की संभावना है। इस बीच व्यापारी संगठन भी नयी दरों के विरोध में लामबंदी करने लगे हैं। उद्योग व्यापार मंडल इसे लेेकर गुरुवार में ज्ञापन सौंप चुका है। 


ये होगा प्रभाव
उदाहरण के तौर पर एक किलोवाट दुकान कनेक्शन बिल हर माह पांच सौ रुपये आ रहा है तो अब सवा सात प्रतिशत दरें बढ़ने पर बिल करीब 540 रुपये प्रति माह हो जाएगा। इसी तरह चक्की कनेक्शन पर आने वाला दो हजार रुपये का बिल 21 सौ रुपये होगा। अगर किसी कारखाना कनेक्शन पर एक लाख प्रति माह बिल आ रहा तो बढ़कर कम से कम एक लाख चार हजार रुपये हो जाएगा।



जोन में कामर्शियल और 
औद्योगिक कनेक्शन स्थिति

जिला         कनेक्शन
बरेली         59,669
बदायूं         11,570
शाहजहांपुर    13,457
पीलीभीत       9,991
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed