{"_id":"6540ea739225ae8b800f4c2b","slug":"bda-will-sell-plots-in-greater-bareilly-housing-scheme-2023-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Greater Bareilly: प्लॉट के लिए छह नवंबर से शुरू होंगे पंजीकरण, पांच दिसंबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Bareilly: प्लॉट के लिए छह नवंबर से शुरू होंगे पंजीकरण, पांच दिसंबर तक करें आवेदन
Wed, 01 Nov 2023 08:04 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 01 Nov 2023 08:04 AM IST
सार
रामगंगा नगर के बाद ग्रेटर बरेली बीडीए की दूसरी बड़ी आवासीय परियोजना है। हाईटेक सुविधाओं के साथ इसे विकसित किया जा रहा है। जो लोग दिवाली से पहले आवास के लिए भूखंड तलाश रहे हैं, उनके लिए अवसर है।
विज्ञापन
बरेली विकास प्राधिकरण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की बड़ी आवासीय योजना ग्रेटर बरेली में 440 से अधिक प्लॉट बेचने की योजना बनाई गई है। प्राधिकरण की रामगंगा नगर आवासीय योजना के बाद ग्रेटर बरेली दूसरी बड़ी आवासीय योजना है। दिवाली से पहले बीडीए छह नवंबर से यहां प्लॉट के पंजीकरण शुरू करेगा और पांच दिसंबर तक लोग आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के सेटर 2ए के बाद अब 1बी में भूखंड देने की तैयारी शुरू कर दी है। छह नवंबर से पंजीकरण शुरू होंगे और पांच दिसंबर तक चलेंगे। इसके बाद लॉटरी के जरिए भूखंडों के ड्रा खोले जाएंगे। यह योजना अल्प एवं मध्यम आय वर्ग तक के लोगों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है।
विज्ञापन
भूखंडों का क्षेत्रफल संख्या
- 112.5 वर्ग मीटर 280
- 72 वर्ग मीटर 85
- 162 वर्ग मीटर 35
- 120 वर्ग मीटर 40
विज्ञापन
यह मिलने वाली सुविधाएं
- 45 से 30 मीटर चौड़ी जोनल सड़के
- भूमिगत बिजली की लाइन
- सेंट्रल पार्क
- स्पोर्ट्स स्टेडियम
- कन्वेंशन सेंटर व इंडोर स्टेडियम के पास
- वेस्ट टू वंडर पार्क एम्यजूमेंट पार्क
- शॉपिंग कॉम्प्लेक्स