फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA will establish two new townships, emphasis will be on planned development

Bareilly News: दो नई टाउनशिप बसाएगा बीडीए, सुनियोजित विकास पर रहेगा जोर

Sun, 16 Nov 2025 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
BDA will establish two new townships, emphasis will be on planned development
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) शहर में दो नई टाउनशिप विकसित करेगा। पीलीभीत रोड के किनारे टाउनशिप विकसित करने के लिए नौ गांवों के किसानों की जमीन ली जाएगी। किसानों को सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। इस पर 1,327 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दूसरी औद्योगिक टाउनशिप के लिए बरेली-मीरगंज तहसील के चार गांवों की 125 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बीडीए की बोर्ड बैठक में ये निर्णय लिए गए। कुल छह प्रस्तावों पर मुहर लगी। पुष्टि के लिए आए नौ प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई। पीलीभीत रोड के किनारे नई टाउनशिप के लिए जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव आया। बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिंकडन ए ने बताया कि अडूपुरा जागीर, अहिलादपुर आसपुर, खूबचंद, कुम्हरा, कलापुर, बरकापुर, मोहरनियां, हरहरपुर व नवदिया कुर्मियान की 267.1443 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होगा। इसके लिए किसानों से 820 गाटा (खेत) लिए जाएंगे। जमीन क्रय करने के बाद आवासीय भूखंड 26,500 रुपये प्रति वर्गमीटर और व्यावसायिक भूखंड 53 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से बेचे जाएंगे। इस प्रस्ताव को बोर्ड ने स्वीकृति दी। बैठक में बीडीए सचिव वंदिता श्रीवास्तव, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य समेत अन्य नामित सदस्य शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

औद्योगिक टाउनशिप में बसाएंगे ट्रांसपोर्टनगर
औद्योगिक टाउनशिप में बरेली तहसील के ग्राम रसूला चौधरी की 119.49 और मीरगंज तहसील के ग्राम भिटौरा नौगवां की 2.30, चिटौली की 2.24 और रहपुरा जागीर की 1.44 हेक्टेयर जमीन शामिल होगी। यहां व्यावसायिक भूखंडों के साथ गोदाम भी होंगे। ट्रांसपोर्टनगर भी बसाया जाएगा। आवश्यकता होने पर बीडीए अधिक भूमि का भी अधिग्रहण करेगा। इस प्रस्ताव पर भी बोर्ड ने मुहर लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगंगानगर की 2,281 वर्गमीटर भूमि हुई व्यावसायिक
रामगंगानगर आवासीय योजना में 2,281 वर्गमीटर जमीन को पेट्रोल पंप के लिए आरक्षित रखा गया था। इसके लिए चार बार नीलामी प्रक्रिया हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। अब इस आरक्षित भूमि को व्यावसायिक घोषित करने और पेट्रोल पंप के लिए अन्य जगह 350 वर्गमीटर भूमि आरक्षित करने के प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया है। रामगंगानगर के सेक्टर 10 सरयू एन्क्लेव में आवंटित भूखंडों पर देय धनराशि को ब्याज मुक्त किया जाएगा। इस प्रस्ताव पर मुहर लगी है कि अगर वित्तीय वर्ष के अंत तक रकम जमा होती है तो ब्याज नहीं लिया जाएगा।
विवि की दीवार होगी गोल, हटेगी पुलिस चौकी
बीसलपुर चौराहे से नकटिया नदी तक 12 करोड़ की लागत से सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की दीवार का कोना और पुलिस चौकी की वजह से काम में बाधा आ रही है। ऐसे में बोर्ड के सदस्य पार्षद राजेश अग्रवाल ने प्रस्ताव रखा कि विश्वविद्यालय की दीवार को गोलाई में कर पुलिस चौकी को हटाया जाए। पुलिस चौकी के लिए दूसरी जमीन देने पर सहमति बनी है।
सेक्टर-8 में बनेगा साइंस पार्क
रामगंगानगर सेक्टर-8 में साइंस पार्क का निर्माण किया जाना है। पार्षद राजेश अग्रवाल ने सुझाव दिया कि पार्क ऐसा हो कि उसमें लोगों को अंतरिक्ष में तैरने जैसा अनुभव मिले। इसके निर्माण पर आने वाले खर्च को बीडीए वहन करेगा। मरम्मन व रखरखाव के लिए टिकट दर निर्धारित की जाएगी।

ये प्रस्ताव भी हुए स्वीकृत- रामगंगानगर सेक्टर-दो व 12 के पार्ट ले-आउट प्लान में आंशिक संशोधन।
- रामायण वाटिका, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स एवं कन्वेंशन सेंटर का संचालन व रखरखाव विशेषज्ञ फर्म को दिया जाएगा।

- ग्रेटर बरेली सेक्टर-7 में नाथ पथ व्याख्या केंद्र के निर्माण की सैद्धांतिक स्वीकृति।
- स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिम्नास्टिक हॉल के निर्माण में प्रस्तावित विचलन की स्वीकृति।

- 18 मीटर या उससे अधिक चौड़ी सड़कों के किनारे स्थित भूखंडों का आवंटन खुली बोली के जरिये होगा।
- सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार व तीन सेवानिवृत्त लेखपालों को बीडीए में संविदा पर तैनाती दी जाएगी।

- महायोजना-2031 के विकास क्षेत्र में चिह्नित छह जोन का जोनल प्लान तैयार किया जाएगा।
--
किसी भी विकास प्राधिकरण की बैठक में अब तक एक साथ दो टाउनशिप का प्रस्ताव मंजूर नहीं हुआ है। इस लिहाज से हमारी बोर्ड बैठक ऐतिहासिक रही। पीलीभीत बाइपास की नई टाउनशिप बरेली के विकास की नई गाथा लिखेगी। इंडस्ट्रियल टाउनशिप की अवधारणा आगामी वर्षों में बरेली के उद्याेगों और रोजगार के लिए मील का पत्थर साबित होगी। - डॉ. मनिकंडन ए, उपाध्यक्ष, बीडीए

विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के अनुसार बरेली महानगर के सुनियोजित विकास को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सभी हितधारकों से सकारात्मक तरीके से मशविरा कर उनकी राय और फीडबैक के आधार पर ऐसा ब्लूप्रिंट तैयार किया जाए कि महानगर का विकास तयशुदा तरीके से ही हो। - भूपेंद्र एस. चौधरी, मंडलायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed