कैनाल फ्रंट: ग्रेटर बरेली में जलधारा बनाएगा बीडीए, खूबसूरती की मिसाल बनेगा 'नया शहर', होंगी ये सुविधाएं
ग्रेटर बरेली में कैनाल फ्रंट विकसित किया जाएगा। इस जलधारा के दोनों ओर पॉथ वे बनाए जाएंगे। जॉगिंग और साइकिलिंग ट्रैक भी होगा। इससे शहर को नई पहचान मिलेगी। पर्यटन को भी पंख लगेंगे। इस योजना पर बीडीए ने कवायद शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर बरेली आवासीय योजना में थीम आधारित कैनाल फ्रंट विकसित करने की तैयारी है। योजना के सेक्टर एक हिमाद्रि एन्क्लेव और सेक्टर दो शिवालिक एन्क्लेव के बीच से गुजरने वाली जलधारा के दोनों किनारों को कैनाल फ्रंट के रूप में विकसित किया जाएगा।
पीलीभीत रोड किनारे बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ओर से बनाए जा रहे इस कैनाल फ्रंट से शहर को नई पहचान मिलेगी। यहां आने वाले पर्यटकों को भी नया अनुभव मिलेगा। इस कैनाल फ्रंट को प्रकृति, आधुनिकता और जनसुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयार करने की योजना है। जलधारा के दोनों ओर व्यवस्थित पैदल पथ (पेडस्ट्रियन वॉकवे), समर्पित साइकिल मार्ग और जॉगिंग ट्रैक बनाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- तोताराम की हुई रजिया: हरदोई की युवती ने बदला धर्म, बरेली में प्रेमी के साथ किया विवाह; तस्वीरें
सुबह सुबह की सैर करने वालों, खेल प्रेमियों और फिटनेस के प्रति जागरूक नागरिकों के लिए यह आदर्श स्थान साबित होगा। परिवारों और बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष खेल क्षेत्र, झूले, आरामदायक विश्राम स्थल और फूड कोर्ट भी स्थापित किए जाएंगे।
जलधारा के दोनों लगाए जाएंगे पेड़
कैनाल फ्रंट का सबसे मुख्य आकर्षण उसका हरित आवरण होगा। जलधारा के दोनों किनारों को विभिन्न प्रजातियों के फूलों, आकर्षक उद्यानों और रचनात्मक पुष्प संरचनाओं से सजाया जाएगा। जलधारा में आधुनिक फव्वारे और विशेष थीम बेस्ड लाइटें लगाई जाएंगी।
बीडीए का दावा है कि यह परियोजना स्थानीय निवासियों के साथ पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करेगी। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय व्यापार, छोटे व्यवसायों और सेवा क्षेत्र को सीधा लाभ पहुंचेगा। इससे बरेली की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
कैनाल फ्रंट को भविष्य में शहर की सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का मुख्य केंद्र बनाने की तैयारी है। यहां प्रतिवर्ष पुष्प प्रदर्शनी आयोजित करने की तैयारी हैं। इससे बरेली की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, उद्यान विशेषज्ञों और पर्यावरण-प्रेमियों को साझा मंच मिलेगा। इससे शहर में पुष्प एवं उद्यान संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और बरेली को राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पर्यटन पहचान हासिल होगी।
कला, खेल और ज्ञान-विज्ञान का होगा अनूठा संगम
कैनाल फ्रंट को ज्ञानवर्धक व मनोरंजक भी बनाया जाएगा। इसके विभिन्न हिस्सों में कलात्मक और विषयगत (थीम बेस्ड) संरचनाएं स्थापित होंगी। इसमें प्रकृति, पक्षी और पशु जगत के साथ क्रिकेट बैट, शटलकॉक और ग्लोब जैसी आकृतियां शामिल होंगी।
बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने बताया कि ग्रेटर बरेली को आधुनिक, सुंदर और नागरिक केंद्रित शहरी क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। कैनाल फ्रंट इसी का हिस्सा है। प्रयास है कि जलधारा के दोनों ओर फूल, हरियाली, फव्वारे, प्रकाश व्यवस्था, खेल और मनोरंजन की सुविधाओं से युक्त सार्वजनिक स्थल विकसित हो।