फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA team runs bulldozer on illegal colonies in Bareilly

Bareilly: बीडीए की टीम ने अवैध कॉलोनियों पर चलाया बुलडोजर, लगातार तीसरे दिन हुई ध्वस्तीकरण कार्रवाई

Sun, 19 Nov 2023 08:03 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 19 Nov 2023 08:03 AM IST
सार

बरेली विकास प्राधिकरण की टीम ने लगातार तीसरे दिन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की है। शनिवार को 46 बीघा जमीन में बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया। 

विज्ञापन
BDA team runs bulldozer on illegal colonies in Bareilly
अवैध निर्माण गिराता बीडीए का बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है। लगातार तीसरे दिन अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने बिचपुरी, फरीदापुर इनायत खां व पहाड़गंज में शनिवार को 46 बीघा जमीन में बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला दिया। यहां हो रहे निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया। 

विज्ञापन


बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि बिचपुरी में शिव मंगल सिंह व बादाम सिंह 10 बीघा जमीन में अवैध तरीके से कॉलोनी विकसित कर रहे थे। बिजली के खंभे लगा दिए थे। भूखंडों की बिक्री के लिए साइट ऑफिस भी बना लिया था। जब टीम पहुंची तो मौके पर मौजूद लोग बीडीए की स्वीकृति से संबंधित कोई साइट प्लान प्रस्तुत नहीं कर सके। इसलिए अवैध कब्जे गिरा दिए गए।
विज्ञापन


यहां भी हुई कार्रवाई 
पहाड़गंज में अकील अहमद, वाजिद अली व कुछ अन्य लोग आठ बीघा में अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। इसे भी बीडीए की टीम ने ध्वस्त करा दिया। फरीदापुर इनायत खां में आबिद अली व अन्य लोगों ने 28 बीघा में अवैध कॉलोनी विकसित करने के लिए भूखंडों की नींव भरवाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नाली और सड़क के साथ साइट ऑफिस भी बना लिया था। तीनों कालोनियों के विरुद्ध उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 के तहत ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के सहायक अभियंता हरीश कुमार, अवर अभियंता सुनील गुप्ता, एसके सिंह मौजूद रहे। इससे पूर्व शुक्रवार और बृहस्पतिवार को भी ध्वस्तीकरण हुई थी। 

नगर निगम की टीम ने हटवाया अतिक्रमण 
शिकायत के बाद नगर निगम की टीम ने चौपुला पुल से बिहारीपुर चौकी तक अतिक्रमण हटवाया। नगर निगम की टीम ने कार्रवाई शुरू की तो कई दुकानदारों ने अपने कब्जे खुद हटा लिए। सड़कों के किनारे अतिक्रमण की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर की गई थी। नगर आयुक्त ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। अभियान का नेतृत्व जयप्रकाश गंगवार ने किया। प्रवर्तन दल प्रभारी जयपाल सिंह पटेल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed