फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA runs JCB on illegal plotting

अवैध प्लाटिंग पर बीडीए ने चलाई जेसीबी

Wed, 17 Mar 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
BDA runs JCB on illegal plotting
अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बीडीए ने सैदपुर हॉकिंस में निर्माणाधीन मकान गिरवाए
विज्ञापन

रामलीला मैदान के सामने बनाई गई बाउंड्रीवाल तोड़ी

बरेली। बीडीए ने मंगलवार को सैदपुर हॉकिंस और रामलीला मैदान के सामने अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनी पर कार्रवाई की। सैदपुर हॉकिंस में निर्माणाधीन मकानों पर जेसीबी चलवाई तो रामलीला मैदान के सामने अवैध कॉलोनी बनाई गई बाउंड्रीवाल तोड़ दी।

हार्टमन स्कूल के पास रामलीला मैदान के सामने अवैध कॉलोनी बसाने की तैयारी चल रही थी। मंगलवार को प्राधिकरण की टीम ने कॉलोनी के लिए बनाई गई बाउंड्री पर जेसीबी चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि रामलीला मैदान के सामने विष्णु अग्रवाल उर्फ लाला लगभग आठ बीघा में बिना विकास प्राधिकरण की अनुमति के अवैध कालोनी का निर्माण करा रहे थे। सूचना मिलने के बाद प्राधिकरण ने कॉलोनाइजर को नोटिस दिया लेकिन उसके बाद भी काम नहीं रोका गया। इस पर बीडीए ने मौके पर पहुंचकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। वीसी ने बताया कि उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम की 1973 की धाराओं के अंतर्गत ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। इसके अलावा सैदपुर हाकिंस में कॉलोनाइजर अनिल अग्रवाल और उनके सहयोगी मनोज शुक्ला ने 10 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी बसाई है। तीन से चार निर्माणधीन भवनों पर प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed