{"_id":"6571badcae34f19eaf0687c5","slug":"bda-bulldozer-runs-on-illegal-colony-in-bareilly-2023-12-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News : यहां अवैध कॉलोनी पर फिर चला बुलडोजर, निर्माण ढहाया; जांच परख ही खरीदें प्लॉट और मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : यहां अवैध कॉलोनी पर फिर चला बुलडोजर, निर्माण ढहाया; जांच परख ही खरीदें प्लॉट और मकान
Fri, 08 Dec 2023 02:07 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 Dec 2023 02:07 PM IST
सार
शहर के पहाड़गंज में बिना मानचित्र अवैध रूप से कॉलोनी बसाई जा रही थी। बृहस्पतिवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने जांच के बाद अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन
बुलडोजर से ढहाया अवैध निर्माण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में अवैध कॉलोनियों पर बीडीए की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को बीडीए की टीम ने पहाड़गंज में अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनी को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई से कॉलोनाइजर्स में खलबली है। इससे पूर्व भी कई अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
महानगर कॉलोनी के पीछे पहाड़गंज में वीरेश गुर्जर कॉलोनी बसा रहे थे। बृहस्पतिवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के सहायक अभियंता हरीश चौधरी, अवर अभियंता सुनील गुप्ता और एसके सिंह प्रवर्तन दल की टीम के साथ पहुंचे। कॉलोनाजइर से मानचित्र मांगा, वो दे नहीं सका।
विज्ञापन
बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि अवैध कॉलॉनी का निर्माण कर रहे थे। चल रहे निर्माण को ढहा दिया गया। बीडीए वीसी ने लोगों से अपील की है कि कहीं भी प्लॉट या मकान खरीदते समय कागजों की जांच जरुर कर लें। वह बीडीए से स्वीकृत है या नहीं। मानचित्र न होने की स्थिति में न खरीदें।
विज्ञापन
Trending Videos
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
- एक दिसंबर को आईटीबीपी रोड और लालफाटक के पास बसाई जा रहीं अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई हुई थी। यहां भूखंड चिन्हित कर दिएगए और नाली निर्माण के साथ सीसी रोड बना दी गई। मानचित्र न दिखा पाने पर ध्वस्तीकरण कर दिया गया।
- 17 अक्तूबर को चार कॉलोनियों पर कार्रवाई हुई थी। ये कॉलोनियां बिना मानचित्र के बसाई जा रही थीं।
- सात अक्तूबर को रजऊ परसपुर में निर्माणाधीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया था।
- चार सितंबर को नैनीताल रोड किनारे 17 बीघा में बन रही तीन कॉलोनियों पर कार्रवाई की थी।
- 28 अगस्त को शाहजहांपुर रोड किनारे अवैध रूप से कृष्णा सिटी कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई हुई थी। बीडीए की प्रवर्तन टीम ने
- कॉलोनी के करीब 50 मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया था।
- पांच अगस्त को बदायूं रोड पर आठ हजार वर्गमीटर में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन