फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA bulldozer action against eight illegal colonies in Bareilly

फिर चला बीडीए का बुलडोजर: अवैध तरीके से बसाई जा रही आठ कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, निर्माण ध्वस्त

Thu, 02 Jan 2025 08:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 Jan 2025 08:45 PM IST
सार

बरेली में लगातार तीसरे दिन बीडीए का बुलडोजर चला है। गुरुवार को कैंट और सुभाषनगर क्षेत्र में अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया है। इससे लोगों में खलबली मची रही। 

विज्ञापन
BDA bulldozer action against eight illegal colonies in Bareilly
बुलडोजर से ध्वस्त किया गया निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कैंट और सुभाषनगर क्षेत्र में एक बार फिर बीडीए का बुलडोजर चला। बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर अवैध तरीके से विकसित की जा रही आठ कॉलोनियों के लिए कराए जा रहे निर्माण को ध्वस्त कराया। बीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर बनाई जा रही कॉलोनियों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन


बीडीए की टीम ने गुरुवार को सबसे पहले लगभग 4000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाई जा रही कॉलोनी के स्थल विकास कार्यों को गिराया गया। इसे संजीव पटेल विकसित करा रहे थे। इसके बाद ओमप्रकाश, लक्ष्मीनारायण की ओर से करीब दस हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल की कॉलोनी विकसित करने के लिए किए गए निर्माण ध्वस्त किए गए। कैंट क्षेत्र में ही देवानंद, वीरेंद्र पाल की ओर से बनाई जा रही सड़क व नाली तोड़ी गई। 
विज्ञापन


लक्ष्मीनारायण ने कैंट और सुभाषनगर में चार-चार हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में व हरीशंकर ने सुभाषनगर क्षेत्र में लगभग 7000 वर्ग मीटर व वीरेंद्रपाल ने बदायूं रोड पर जुए की पुलिया के निकट सड़क, नाली आदि का निर्माण अवैध तरीके से करा रहे थे। इन सभी को ध्वस्त किया गया है। मानचित्र स्वीकृत कराए बिना निर्माण कराए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं रोड के किनारे भी हो चुकी है कार्रवाई 
कैंट और सुभाषनगर क्षेत्र में बुधवार को भी अवैध तरीके से विकसित की जा रही सात कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई थी। बीडीए ने बुलडोजर से अवैध निर्माण का ध्वस्त कराया। इसी तरह 31 दिसंबर को बदायूं रोड की पांच अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला था। यहां भी अवैध निर्माण कराया जा रहा था। मंगलवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed