{"_id":"5e0e45808ebc3e879937c6e1","slug":"bda-bareilly-news-bly3904102109","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासों के लिए लाभार्थियों के चयन को बीडीए करेगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासों के लिए लाभार्थियों के चयन को बीडीए करेगा सर्वे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वे में सहयोग के लिए प्रधानों और सेक्रेटरी को दी ट्रेनिंग
बरेली। बीडीए द्वारा तीन बिल्डरों से बनवाए जा रहे प्रधानमंत्री आवासों के लिए लाभार्थियों के चयन को सर्वे किया जाएगा। बीडीए के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को संजय कम्युनिटी हाल में उन प्रधानों और सेक्रेटरी की कार्यशाला भी कराई, जिनके गांवों में आवासीय योजनाएं शुरू हुई है। उन्हें बताया गया कि किस तरह से लाभार्थियों का चयन होगा। ट्रेेनिंग के बाद अब प्रधान और सेक्रेटरी के साथ बीडीए स्टाफ लाभार्थियों का सर्वे करेगा।
बीडीए ने रामगंगा में खुद के बनाए प्रधानमंत्री आवासों का तो आवंटन कर दिया है, लेकिन 2344 आवासों का निर्माण अभी चल रहा है। बीडीए के अधिकारी काफी समय से इसे लेकर परेशान हैं कि डूडा के अधिकारी लाभार्थियों का चयन करके सूची नहीं दे रहे हैं। अब प्रधानों और विकास विभाग के अधिकारियों को प्रशिक्षित कर लाभार्थियों के चयन की कोशिश की जा रही है। इसके तहत बृृहस्पतिवार को संजय कम्युनिटी हाल में प्रधानों और सेक्रेटरी को ट्रेंड किया गया। उन्होंने बताया गया कि इस योजना में लाभार्थियों का चयन किस तरह से किया जा सकता है। इसमें वे लोग पात्र हैं, जिनके पास आवास नहीं हैं। कच्चे मकान वाले भी सूची में शामिल किए जा सकते हैं। बीडीए के चीफ इंजीनियर अजीत प्रताप सिंह ने प्रधानों के सवालों के जवाब दिए।