फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly's Rudraraj Singh defeated Lucknow's Arsh.

Bareilly News: बरेली के रुद्रराज सिंह ने लखनऊ के अर्श को हराया

Wed, 17 Jun 2026 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 17 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bareilly's Rudraraj Singh defeated Lucknow's Arsh.
बरेली। डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार से प्रथम राय बहादुर लाला शिव प्रसाद स्मारक अंडर 19 यूपी स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। चार दिनों तक चलने वाली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर आयुक्त बरेली संजीव कुमार मौर्य एवं अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय ने किया। अंडर - 19 बालक वर्ग में बरेली के रुद्रराज सिंह ने लखनऊ के अर्श विराट को हराकर अगले चरण मेंं प्रवेश किया।
विज्ञापन

अयोध्या के शाैर्य प्रताप सिंह ने बरेली के अब्दुल रहमान को, मेरठ के प्रणव भाटी ने बरेली के आरव सिंह को, गाजियाबाद के शशांक रावत ने बरेली के अस्मित सिंह को फर्रुखाबाद के धैर्य दुबे को हराया। मिर्जापुर के उत्कृष ने बरेली के अन्न कुमार अग्रवाल को, बिजनौर के आदित्य ने कैरव को बागपत के रोहन ने बरेली के अथर्व को मात दी।
विज्ञापन

मुरादाबाद के देवांग तोमर ने बरेली रुद्र राज सिंह को, लखनऊ के हर्षित ने बरेली के रुद्र को हराया। वहीं बरेली के राम सक्सेना ने कानपुर के अयान गर्ग को मात दी। बालिका वर्ग मेंं कानपुर की आराध्या, मेरठ की देबोप्रिया, उन्नाव की अमीषा मिश्रा, गोरखपुर की संघमित्रा गौतम, लखनऊ की प्रियंका गौतम, श्रीशांशी मिश्रा, मेरठ जाह्नवी सिंह, गाजीपुर श्रेया पल ओर नोएडा की श्रुति चौहान ने जीत दर्ज की। इस अवसर पर सचिव अनिल मेहरोत्रा ने बताया कि 16 जून से शुरू हुई यह प्रतियोगिता 19 जून की शाम छह बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस भव्य टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों जैसे लखनऊ, प्रयागराज, नोएडा, बनारस, मेरठ, मुरादाबाद, स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई, अयोध्या, आगरा, कानपुर, हापुड़, रायबरेली, गाजियाबाद, महाराजगंज, पीलीभीत, रामपुर, मुजफ्फरनगर और मेजबान बरेली से लगभग 300 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

मुख्य अतिथियों का जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डीएल खट्टर, सचिव अनिल मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, सुनील शर्मा और देवेंद्र थापा आदि पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान बसंत चतुर्वेदी, पवन अग्रवाल, विष्णु शंकर शर्मा, हिमांक, इरशाद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed