UP News: बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा को मिला उत्कृष्ट सेवा पदक, एसएसपी को भी मिला मेडल
बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा को उत्कृष्ट सेवा के लिए गृह मंत्रालय की ओर से उत्कृष्ट सेवा पदक दिया गया है। वहीं एसएसपी अनुराग आर्य को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक से नवाजा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज कमिश्नर पद पर रहते हुए अतीक अहमद के नेटवर्क को ध्वस्त करने वाले बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा को उत्कृष्ट सेवा के लिए गृह मंत्रालय की ओर से उत्कृष्ट सेवा पदक दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस पर मेडल एडीजी की वर्दी पर लगाया गया।
इसके साथ ही एडीजी रमित शर्मा ने अपने कार्यालय में ध्वजारोहण कर स्टाफ को शपथ दिलाई। एडीजी ने सीओ (गोपनीय) राजीव कुमार को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक व उत्कृष्ट सेवा के लिए गृह मंत्रालय का अति उत्कृष्ट सेवा पदक लगाकर सम्मानित किया।
जनसुनवाई पोर्टल में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर दरोगा सतेंद्र कुमार व आरक्षी कली पांडेय को प्रशस्ति पत्र दिया। एडीजी ने एक पुलिस कर्मचारी को प्रशंसा चिह्न (स्वर्ण) 25 पुलिसकर्मियों को प्रशंसा चिह्न (रजत), 13 को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न एवं दो के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न प्रदान किया।
एसएसपी को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक
मुख्तार अंसारी के साम्राज्य को ध्वस्त करने के लिए चर्चा में रहे एसएसपी अनुराग आर्य एक बार फिर सीएम योगी की गुड लिस्ट में शामिल हुए हैं। उन्हें मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक से नवाजा गया है। बरेली में सीरियल किलिंग की वारदात का खुलासा करने पर उन्हें यह पदक दिया गया।