{"_id":"6771b2b93c1baaa3a80b0f8a","slug":"bareilly-won-one-match-and-the-other-was-a-draw-bareilly-news-c-4-lko1064-550887-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली ने एक मुकाबला जीता, तो दूसरा रहा ड्राॅ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली ने एक मुकाबला जीता, तो दूसरा रहा ड्राॅ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेशीय सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को कुल 14 मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में झांसी, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, सहारनपुर, गोरखपुर, मिर्जापुर, बस्ती, वाराणसी, मुरादाबाद, प्रयागराज, झांसी की टीम विजेता रही। बरेली-झांसी और मेरठ-अयोध्या का एक-एक मैच ड्राॅ रहा।
पहला मुकाबला झांसी बनाम सहारनपुर के मध्य खेला गया। इसमें झांसी की टीम ने 19-12 स्कोर से मुकाबला जीत लिया। टीम के मनदीप बेस्ट खिलाड़ी चुने गए। दूसरा मुकाबला कानपुर बनाम बरेली के बीच हुआ। इसमें बरेली की टीम ने एक तरफा 21-7 स्कोर से जीत दर्ज की। टीम के हर्ष आनंद बेस्ट खिलाड़ी बने। तीसरा मैच लखनऊ और प्रयागराज के बीच खेला गया। लखनऊ ने एक गोल 28-27 स्कोर से मुकाबला जीत लिया। टीम के शुभम बेस्ट खिलाड़ी रहे। चौथा मुकाबला आजमगढ़ बनाम वाराणसी के मध्य हुआ। इसमें वाराणसी की टीम ने 17-13 स्कोर से मुकाबला अपने नाम किया। टीम के विजय बेस्ट खिलाड़ी बने। पांचवां मैच अयोध्या और मेरठ के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन देते हुए 15-15 गोल किए। अंत में मुकाबला ड्राॅ हो गया। बेस्ट खिलाड़ी मेरठ टीम के कुनाल चुने गए।
छठा मुकाबला मिर्जापुर बनाम सहारनपुर हुआ। इसमें सहारनपुर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 19-14 स्कोर से जीत दर्ज की। टीम के विजय कुमार बेस्ट खिलाड़ी बने। सातवां मैच झांसी और बरेली के बीच हुआ। इसमें स्कोर 12-12 रहने पर मुकाबला ड्राॅ रहा। बेस्ट खिलाड़ी बरेली के शान रहे। आठवां मुकाबला गोरखपुर बनाम चित्रकूट के बीच खेला गया। इसमें गोरखपुर की टीम ने एकतरफा 11-0 से जीत दर्ज की। गोरखपुर के पवन यादव बेस्ट खिलाड़ी बने।
विज्ञापन
मिर्जापुर की टीम ने 22-11 से जीता मैच
नौंवा मुकाबला मिर्जापुर बनाम कानपुर के मध्य खेला गया। इसमें मिर्जापुर की टीम ने 22-11 स्कोर से मैच जीत लिया। टीम के अजीत बेस्ट खिलाड़ी चुने गए। दसवां मैच बस्ती बनाम देवीपाटन के बीच खेला गया। इसमें बस्ती ने 22-10 स्कोर से जीत दर्ज करली। सुरजीत बेस्ट खिलाड़ी चुने गए। ग्यारहवां मुकाबला वाराणसी बनाम अलीगढ़ के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी ने एकतरफा 6-1 स्कोर से मुकाबला जीत लिया। बेस्ट खिलाड़ी धमेंद्र रहे। बारहवां मुकाबला मुरादाबाद बनाम अलीगढ़ में खेला गया। इसमें मुरादाबाद टीम ने 17-16 से जीत दर्ज कर ली। विकास बेस्ट खिलाड़ी बने। तेरहवां मुकाबला चित्रकूट बनाम प्रयागराज के मध्य खेला गया। इसमें चित्रकूट की टीम के मैदान पर न आने पर प्रयागराज टीम को विजेता घोषित कर दिया गया। अंतिम मैच मिर्जापुर बनाम झांसी के बीच खेला गया। इसमें झांसी की टीम ने 13-9 स्कोर से जीत दर्ज की। प्रवीन को बेस्ट खिलाड़ी चुना गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. देवेंद्र मौर्य व अपरान्ह में जिला हैंडबॉल संघ के सचिव फसील बेग ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान आरएसओ जीतेंद्र यादव, जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव सोनेंद्र श्रोतिया, राजेश यादव, अमित यादव आदि मौजूद रहे। संवाद