फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly woman calls police and says her husband is corona affected later accepted lie

हेल्पलाइन पर फोन कर बोली पत्नी- पति कोरोना संक्रमित है इसे ले जाओ, सच्चाई जानकर हैरान रह गई पुलिस

Mon, 30 Mar 2020 02:49 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 30 Mar 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
Bareilly woman calls police and says her husband is corona affected later accepted lie
corona virus

लॉकडाउन के दौरान व्यवस्था का दुरुपयोग कर गलत खबरें फैलाने वालों की भी कमी नहीं है। उत्तर प्रदेश के रोजा क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच विवाद का ऐसा मामला सामने आया है कि सभी हैरान रह गए। रोजा क्षेत्र के एक गांव में झगड़ालू पति से तंग आकर पत्नी ने यूपी 112 पुलिस को फोन कर कह दिया कि उसका पति कोरोना संक्रमित है। 

विज्ञापन


पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस के साथ पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों ने जांच की तो युवक में कोरोना के लक्षण नहीं मिले। इस पर पुलिस ने पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की तो सारा भेद खुल गया।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता था। शनिवार रात भी दोनों में जमकर नोकझोंक हुई। पत्नी को गुस्सा आया तो उसने पति को खरीखोटी सुनाते हुए यूपी 112 नंबर डायल कर दिया। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला ने पुलिस को बताया कि पति दो दिन पहले दिल्ली से लौटे हैं। वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे डर है कि परिवार के अन्य लोगों में भी यह फैल जाएगा। फिर क्या था, पुलिस ने तुरंत कॉल कर एंबुलेंस बुला ली। स्वास्थ्य टीम ने पति की जांच की तो वह सामान्य मिला। कोरोना के लक्षण न मिलने पर पुलिस ने पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की तो महिला ने हकीकत बयां कर दीं। 

महिला बोली कि पति रोज उससे झगड़ता है, इसलिए सोचा कुछ दिन आइसोलेशन वार्ड में रहेगा तो दिमाग ठीक हो जाएगा। महिला की इस हरकत पर पुलिस माथा पीटकर लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed