फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly will receive Indian Smart City Award, officer happy

बरेली को मिलेगा इंडियन स्मार्ट सिटी अवार्ड, अफसर खुश

Sun, 18 Oct 2020 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bareilly will receive Indian Smart City Award, officer happy
demo photo - फोटो : demo photo

देश के सौ स्मार्ट सिटी की सूची में बरेली का 66वां स्थान

विज्ञापन
बरेली। इंडियन स्मार्ट सिटी अवार्ड के लिए बरेली का चयन हुआ है। देश भर से इस अवार्ड के लिए चुने गए 100 स्मार्ट सिटी में बरेली को 66वां स्थान मिला है। यह अलग बात है कि शहर के एबीडी एरिया में अब तक स्मार्ट सिटी का कोई काम शुरू नहीं हो पाया है। सिर्फ टेंडर और वर्क ऑर्डर जारी करने पर बरेली को इस अवार्ड का हकदार माना गया है।
स्मार्ट सिटी के दूसरे चरण में बरेली का चयन इस अवार्ड के लिए किया गया है। इसके बाद अंतिम चरण होगा। केंद्र सरकार की ओर से जारी देश के 100 स्मार्ट सिटी शहरों की सूची में बरेली को 66वां स्थान मिला है। स्मार्ट सिटी बरेली के सीईओ अभिषेक आनंद ने इस अवार्ड को पूरी टीम की मेहनत का परिणाम बताया है। इंडियन स्मार्ट सिटी अवार्ड के लिए बरेली के अलावा अलीगढ़, लखनऊ, प्रयागराज, सहारनपुर का भी चयन हुआ है। अवार्ड के लिए प्रतियोगिता का आयोजन मंत्रालय स्मार्ट सिटीज मिशन, आवास और शहरी मामले, भारत सरकार की ओर से किया गया था। शहरों का चयन कार्य प्रगति, परियोजनाओं और अभिनव विचारों के आधार पर किया गया।
विज्ञापन

जीएम संजय सिंह चौहान ने बताया कि फाइनल राउंड के लिए कुछ बिंदुओं को केंद्र सरकार देखेगी। इसमें इन्फ्रास्ट्रक्चर, पर्यावरण और यातायात प्रबंधन के अलावा इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी और पुराने शहर की सघन आबादी के लिए योजनाएं शामिल है। स्मार्ट सिटी के अधिकतर टेंडर और वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं। इसका बरेली को फायदा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन स्मार्ट सिटी अवार्ड के दूसरे चरण में चयन हमारे लिए बड़ी बात है। हमारी पूरी टीम ने मेहनत की है। शहर के जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग रहा है। उनके सुझावों को प्रोजेक्ट में शामिल किया गया। अब हम आखिरी राउंड जीतने की कोशिश करेंगे। - अभिषेक आनंद, सीईओ बरेली स्मार्ट सिटी

दूसरे चरण में बरेली स्मार्ट सिटी का चयन खुशी की बात है। हम इस बात का भी ध्यान रख रहे हैं कि स्मार्ट सिटी के विकास में जनता या व्यापारियों का कोई नुकसान न हो। सभी के सहयोग से यहां तक आए हैं और आगे भी जाएंगे। - उमेश गौतम, मेयर

..बाकी शहरों का हाल खुद समझ लीजिए

इंडियन स्मार्ट सिटी अवार्ड के लिए बरेली का चयन उस स्थिति के बावजूद हुआ है जबकि यहां अब तक स्मार्ट सिटी का कोई काम तक शुरू नहीं हुआ है। ऊपर से सेतु निगम की परियोजनाओं के बेतरतीब निर्माण और सीवर लाइन के लिए सड़कों की खुदाई से पूरे शहर का हुलिया बिगड़ा हुआ है। स्मार्ट सिटी के टेंडरों पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। शनिवार को कई पार्षदों की प्रतिक्रिया थी कि बदतर हालत होने के बावजूद जब बरेली को अवार्ड दिया जा रहा है तो बाकी स्मार्ट सिटी की हालत खुद ब खुद समझी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed