फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly weather update red alert over heavy cold in Bareilly

Bareilly Weather: धूप को तरसे लोग, नश्तर सी चुभ रही शीतलहर, सर्दी को लेकर फिर रेड अलर्ट

Sat, 20 Jan 2024 08:17 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Jan 2024 08:17 AM IST
सार

बरेली में मौसम विभाग ने सर्दी को लेकर फिर रेड अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन और कड़ाके की ठंड का पूर्वानुमान जताया है। शीतलहर भी चलती रहेगी।  

विज्ञापन
Bareilly weather update red alert over heavy cold in Bareilly
शीतलहर से ठिठुरे शहरवासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में कड़ाके की सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार सुबह कोहरा जरूर कम हुआ है, लेकिन शीतलहर का प्रकोप जारी है। इससे लोगों को गलन का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने फिर रेड अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


इससे पहले ठंड की वजह से शुक्रवार को भी लोग ठिठुरते रहे। दिनभर धूप नहीं निकली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री कम 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो अधिकतम के न्यूनतम चरम की स्थिति है। न्यूनतम पारा सामान्य से छह डिग्री कम 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


बीते 10 दिनों में बमुश्किल दो दिन नाममात्र धूप निकली। शुक्रवार को भी सुबह से घना कोहरा छाया रहा। दिन में हल्की राहत की उम्मीद थी लेकिन सर्द हवा गलन का अहसास कराती रही। मौसम विभाग ने अगले दो दिन और कड़ाके की ठंड का पूर्वानुमान जताया है। लोगों को ठंड से बचाव का सुझाव दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड से बचाव के सुझाव
- वाहन चलाते समय हेलमेट लगाएं, फॉग लाइट जलाएं।
- बेहद जरूरी न होने तक घर से बाहर निकलने से बचें।
- त्वचा रूखी और खुजलाहट हो सकती हैं, क्रीम लगाएं।
- विटामिन सी से भरपूर फल, सब्जियां खाएं। गर्म पानी पीएं।
- गीले कपड़े न पहनें। सुन्न स्थान को गर्म पानी से सामान्य करें।
- हीटर, ब्लोअर, अलाव जलाएं पर वेंटिलेशन बनाए रखें।
- विद्युत और गैस उपकरण प्रयोग करते समय सुरक्षा उपाय करें।

फसलों पर बढ़ा कीटों का प्रकोप
उप निदेशक (कृषि रक्षा) ने किसानों को एडवाइजरी जारी कर कहा है कि तापमान में गिरावट, आर्द्रता बढ़ने से रबी फसलों में सामायिक कीट, रोग के प्रकोप की आशंका बढ़ गई है। नियंत्रण के लिए बायो पेस्टीसाइड्स, बायो एजेंट्स के प्रयोग का सुझाव दिया है। 

उन्होंने कहा है कि ये कीटनाशक 75 फीसदी अनुदान पर प्रत्येक ब्लॉक की कृषि रक्षा इकाई पर मिलेंगे। साथ ही, किसी तरह की समस्या होने पर किसान कृषि विभाग के सहभागी फसल निगरानी एवं निदान प्रणाली पोर्टल (पीसीएसआरएस) के नंबर 9452247111 या 9452257111 पर संपर्क कर सलाह ले सकते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed