फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly was abuzz with joy as the city lit up with colourful lights on Diwali

Diwali 2025: बरेली में बिखरा खुशियों का उजाला, दिवाली पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया पूरा शहर

Tue, 21 Oct 2025 05:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Oct 2025 05:27 PM IST
सार

बरेली में दिवाली पर रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा शहर जगमग हो उठा। हर घर में खुशियों के दीप जलाए गए। लोगों ने मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा हुई। 

विज्ञापन
Bareilly was abuzz with joy as the city lit up with colourful lights on Diwali
दिवाली पर शहर में दिखा खूबसूरत नजारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रोशनी का पर्व दिवाली धूमधाम के साथ जिले भर में मनाया गया। दीपकों की रोशनी व रंगा-बिरंगी लाइटों से पूरा शहर जगमग हो गया। शुभ मुहूर्त में धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की विधि-विधान के साथ की गई। मां लक्ष्मी व विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की आरती की गई, साथ ही भगवान कुवेर की भी पूजा की गई। लोगों ने पूजन के बाद घरों की मुंडेर पर दीपक जलाए। झिलमिलाते दीपों की रोशनी ने अमावस का अंधेरा मिटा दिया। 

विज्ञापन


हर गली और सड़क रोशनी में नहाई नजर आई। इस दौरान सभी उत्साह में डूबे नजर आए। दिवाली पर शहर में जमकर आतिशबाजी हुई। रंगा बिरंगी पटाखों से आसमान सतरंगी हो गया। देर रात तक पटाखों की आवाज और हवा में सितारों की तरह चमकते रोशनी रही। शहर के पाश इलाके रामपुर गार्डन, डीडीपुरम व राजेंद्र नगर में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर दिवाली की बधाई दी।
विज्ञापन


मंदिरों में भी हुआ दिवाली पूजन
शहर के मंदिरों में भी दिवाली का पूजन किया गया। मॉडल टाउन स्थित हरि मंदिर, श्रीबांके बिहारी मंदिर, रामायण मंदिर, प्रेमनगर के त्रिवटीनाथ मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों में दिवाली का पूजन किया गया। मंदिरों को भी रंगा बिरंगी लाइटों व दीपकों से सजाया गया। आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी व प्रतिष्ठानों पर व्यापारियों की पूजन
दिवाली पर धन की देवी माता लक्ष्मी का पूजन फैक्ट्री व व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर किया गया। शुभ मुहूर्त में व्यापारियों ने की दुकानों पर पूजन किया। मां लक्ष्मी, भगवान गणेश को भोग लगाया गया। माता लक्ष्मी से साल भर सुख समृद्धि व व्यापार में वृद्धि की कामना की। सीबीगंज, परसाखेड़ा, रजऊ, फरीदपुर, भोजीपुरा समेत अन्य औद्योगिक क्षेत्र में पूजन हुआ। वहीं व्यापारियों ने दिवाली पर अपने खातों की पूजा भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed