फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly traffic police changed the system at many intersections

Bareilly News: शहर को जाम से मुक्त करने की कवायद, यातायात पुलिस ने कई चौराहों पर बदली व्यवस्था

Mon, 18 Nov 2024 03:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Nov 2024 03:30 PM IST
सार

बरेली के प्रमुख चौराहों पर आए दिन जाम की समस्या रहती है। इससे निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने व्यवस्था में बदलाव किया है। 

विज्ञापन
Bareilly traffic police changed the system at many intersections
सेटेलाइट तिराहे पर लगाए गए बैरियर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली को जाम से मुक्त करने और लोगों को सहूलियत देने के लिए यातायात पुलिस ने कई चौराहों व रास्तों पर नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत रविवार से कुछ चौराहों पर ट्रायल शुरू कर दिया गया। सब ठीक रहा तो इसी व्यवस्था को स्थायी कर सुधार का अगला चरण शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन


ईंट पजाया चौराहा पर ट्रैफिक सिग्नल को यलो करने के साथ ही कट को अस्थाई बैरियर से बंद कर दिया गया है। दोनों ओर से 50-50 मीटर आगे से यू टर्न कराकर यातायात संचालित कराया जाएगा। वहीं, बीसलपुर चौराहा पर सिग्नल की टाइमिंग में भी परिवर्तन किया गया है ताकि लोगों को लाल बत्ती होने पर ज्यादा देर तक इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन


शहरवासियों से सहयोग की अपील 
एसपी यातायात मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि ये व्यवस्था चौराहों व रास्तों पर जाम की स्थिति, वाहनों की औसत आवाजाही व अन्य बिंदुओं की समीक्षा के बाद लागू की जा रही है। प्रयास किया गया है कि इससे शहर के लोगों को सुविधा मिले और यातायात सुगम बने। नागरिकों और वाहन चालकों से नई व्यवस्था को लागू करने में सहयोग की उम्मीद है। व्यवस्था सफल होने पर कुछ अन्य चौराहों पर मौजूदा व्यवस्था को बदला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह किया गया बदलाव 
  • सेटेलाइट तिराहा : ट्रैफिक सिग्नल को बंद कर पुलिस चौकी से सेटेलाइट पुल पिलर तक अस्थाई बैरियर लगाए जा रहे हैं। शहर की तरफ से शाहजहांपुर की ओर जाने वाले यातायात को सेटेलाइट रोडवेज स्टैंड के पीलीभीत रोड गेट के सामने से यू टर्न कराकर भेजा जाएगा। 
  • डोहरा मोड़ चौराहा : ट्रैफिक सिग्नल फ्री कर कट को अस्थाई बैरियर से बंद कर पीलीभीत रोड के दोनों ओर 100-100 मीटर आगे से यू टर्न कराकर संचालित किया जाएगा।
  • सुरेश शर्मा नगर चौराहा : ट्रैफिक सिग्नल को फ्री कर कट को अस्थाई बैरियर से बंद कर 100-100 मीटर आगे यू टर्न कराकर संचालित किया जाएगा। 
  • सलेक्शन प्वाइंट चौराहा : ट्रैफिक सिग्नल को यलो कर कट को अस्थाई बैरियर से बंद कर 100-100 मीटर आगे से यू टर्न कराकर ट्रैफिक संचालित कराया जाएगा।
  • सूद धर्मकांटा चौराहा : सभी मार्गों पर अस्थाई बैरियर से डिवाइडर बनाकर यातायात के लिए एकल मार्ग व्यवस्थित किया जाएगा ताकि लाल बत्ती होने पर अपनी लेन में ही रहे और यातायात बाधित न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed