फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly shaken by the echo of a mysterious explosion in the sky

Bareilly News: आसमान में रहस्यमय धमाके की गूंज से हिला बरेली, घरों से बाहर निकले लोग

Fri, 02 Aug 2024 04:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 02 Aug 2024 04:32 PM IST
सार

बरेली में शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे का वक्त था। लोग अपने कामों में व्यस्त थे। तभी तेज धमाके की आवाज ने सबको चौंका दिया। शहर के कई लोगों ने यह आवाज सुनी। बताया गया कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि घरों के दरवाजे तक हिल गए। 

विज्ञापन
Bareilly shaken by the echo of a mysterious explosion in the sky
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में शुक्रवार सुबह 11.30 बजे रहस्यमय धमाके की आवाज से पूरा शहर हिल गया। शहर से लेकर देहात तक यह आवाज सुनी गई। घरों के दरवाजे और खिड़कियां तक हिलने की बात भी लोगों ने कही। हालांकि, गंभीर मामला न होने पर राहत की सांस ली। यह आवाज कहां से आई, इस पर कयासों का दौर शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हुईं तो किसी ने भूकंप कहा तो किसी ने अन्य गतिविधि। जानकारों ने इसे सोनिक बूम बताया।

विज्ञापन


जगतपुर निवासी सचिन ने बताया कि तेज धमाके की आवाज सुनी। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। एक-दूसरे से इस बारे में जानकारी करने लगे। जगतपुर के अंबर ने बताया कि ऐसे लगा, जैसे आसमान में कोई चीज फटी हो। सीबीगंज की अलका गुप्ता ने बताया कि वह रसोई में थीं। आवाज सुनकर बाहर निकलीं। पड़ोसियों से पूछा तो पता चला कि आसमान में कोई धमाका हुआ है।

विज्ञापन

बरकरार रहा असमंजस
इज्जतनगर, बारादरी, किला, प्रेमनगर, श्यामगंज, रामपुर गार्डन, परतापुर, नॉर्थ सिटी, स्वालेनगर, सुभाषनगर, भरतौल, हाफिजगंज, नवाबगंज, आंवला, मीरगंज आदि इलाकों में लोगों ने धमाके की आवाज सुनी। यह आवाज कहां से आई, इस पर असमंजस रहा। प्रकरण पर एयरफोर्स के अधिकारियों और रक्षा जनसंपर्क अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने ऐसी किसी गतिविधि के संबंध में जानकारी से साफ इन्कार किया।

वायुसेना के सेवानिवृत्त अफसर ने बताया राज
सेवानिवृत्त फ्लाइट लेफ्टिनेंट और सार्जेंट राकेश विद्यार्थी के मुताबिक जब लड़ाकू विमान हवा की गति से तेज उड़ान भरते हैं, तब कुछ देर बाद तेज आवाज होती है। आसमान में कई जगह वैक्यूम होता है, जहां तेज ध्वनि विस्फोटक की तरह गूंजती है। बरेली में एयरबेस है। यहां लड़ाकू विमान उड़ान भरते हैं। संभवत: यही कारण रहा होगा। इसे सोनिक बूम कहते हैं। यह एक मैक से ज्यादा तेजी से उड़ान भरने पर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed