फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Ramganga Bridge - Approach Road leaves the commissioner mercury on leaving incomplete

बरेली रामगंगा पुल- एप्रोच रोड अधूरी छोड़ने पर कमिश्नर का चढ़ा पारा

Mon, 03 Feb 2020 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Bareilly Ramganga Bridge - Approach Road leaves the commissioner mercury on leaving incomplete
बरेली में रामगंगा ओवरब्रिज। (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। चौबारी में रामगंगा पर नए पुल की एप्रोच रोड अब तक न बनने से कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने सेतु निगम के अधिकारियों से जवाब तलब किया है। हालांकि सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह एप्रोच रोड पीडब्ल्यूडी को बनानी है। करीब सालभर पहले इस एप्रोच रोड का काम शुरू हुआ था, लेकिन बाद में इसे अधूरा छोड़ दिया गया। जबकि पुल का करीब 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इंजीनियरों का दावा है कि यह प्रोजेक्ट 31 मार्च तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

सेतु निगम चौबारी में रामगंगा पर करीब सात सौ मीटर लंबा पुल बना रहा है, लेकिन बजट की कमी से यह काम काफी समय तक ठप रहा। अक्तूबर में करीब 57 करोड़ का रिवाइज एस्टीमेट मंजूर होने के बाद फिर से काम शुरू हो गया है। मार्च तक इसे पूरा करने का टारगेट है। इस नए पुल के लिए बदायूं की ओर करीब दो और बरेली की ओर चार सौ मीटर की एप्रोच रोड तैयार होनी है। पिछले साल मार्च-अप्रैल में करीब डेेढ़ करोड़ की लागत से एप्रोच रोड का निर्माण शुरू हुआ था, लेकिन इसे बनाने में अवैध खनन करके मिट्टी का पटान होने की भी गड़बड़ी सामने आई थी। इसके बाद एप्रोच रोड का निर्माण ठप हो गया था, उसे आज तक चालू नहीं किया गया है। जबकि पुल का काफी हद तक काम पूरा हो चुका है। एप्रोच रोड बनाने में लापरवाही मिलने पर कमिश्नर ने सेतु निगम के अधिकारियों से जवाब-तलब किया है। साथ ही 31 मार्च तक पुल का काम पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed