{"_id":"658bd984e8aa58b52401bdc1","slug":"bareilly-news-constable-married-someone-else-after-rejecting-three-years-of-love-2023-12-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: तीन साल का प्यार ठुकरा कर सिपाही ने दूसरी से कर ली शादी, प्रेमिका बोली- धोखा देकर मेरे साथ संबंध बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तीन साल का प्यार ठुकरा कर सिपाही ने दूसरी से कर ली शादी, प्रेमिका बोली- धोखा देकर मेरे साथ संबंध बनाए
Wed, 27 Dec 2023 01:55 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:55 PM IST
सार
बरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सुभाष नगर थाने में तैनात सिपाही पर धोखा देकर संबंध बनाने के आरोप लगे हैं। युवती के आरोपों के बाद एसएसपी ने सुभाष नगर के सिपाही शाहनवाज को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
सिपाही ने दिया धोखा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सुभाष नगर थाने के सिपाही शाहनवाज के खिलाफ उसी के थाने में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने की रिपोर्ट कराई गई है। एसएसपी ने आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
एक युवती ने एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान के सामने पेश होकर आरोप लगाया कि सुभाष नगर थाना में तैनात सिपाही शाहनवाज से उसकी तीन साल पहले मुलाकात हुई थी। सिपाही से शुरू में कुछ समय तक बातचीत का सिलसिला चलता रहा और बाद में दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे।
दोनों एक ही समुदाय से ताल्लुक रखते थे इसलिए सिपाही ने उसे शादी करने का झांसा दिया और कई बार उसकी मर्जी के बिना संबंध बनाए। काफी समय तक दोनों साथ रहे। करीब एक साल पहले सिपाही शाहनवाज ने किसी और युवती से शादी कर ली।
विज्ञापन
जब उसे शक हुआ तो उसने पूछा पर सिपाही ने शादी की बात स्वीकार नहीं की। कुछ दिन पहले सिपाही के घर जाने पर उसे हकीकत का पता चला। युवती ने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

एसएसपी ने एसपी सिटी राहुल भाटी को मामले की जांच का निर्देश दिया। प्राथमिक तौर पर आरोप सही साबित हुए। एसपी सिटी की रिपोर्ट पर एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया। युवती की ओर से उसके खिलाफ सुभाष नगर थाने में ही रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।