फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Nagar Nigam Bans Meat Sale on the route of Nath corridor

बड़ा फैसला: नाथ कॉरिडोर के मार्ग पर मांस की बिक्री पर लगेगी रोक, कुतुबखाना पुल का नाम अब महादेव सेतु

Wed, 21 Feb 2024 12:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Feb 2024 12:06 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली में नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। नाथ कॉरिडोर के मार्ग पर मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगेगा। इस पर नगर निगम कार्यकारिणी ने सहमति दी। इसके साथ ही कुतुबखाना पुल का नाम महादेव सेतु किए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

विज्ञापन
Bareilly Nagar Nigam Bans Meat Sale on the route of Nath corridor
Nath Corridor Bareilly - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नाथ कॉरिडोर में मीट और मांस के कबाब नहीं बेचे जाएंगे। मंगलवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में मांस की बिक्री पर रोक लगाने पर सहमति बनी। महापौर उमेश गौतम ने कहा कि खुला मांस तो कहीं नहीं बिकना चाहिए। अगर कॉरिडोर के मार्ग पर अतिक्रमण करके कोई दुकान लगाए है तो उस पर कार्रवाई करें। 

विज्ञापन


कुतुबखाना पुल के नीचे कब्जे करके दुकान लगाए जाने का वीडियो दिखाते हुए पार्षद सौरभ कुमार ने कहा कि ‘जहां नगर आयुक्त की ओर से अतिक्रमण न करने के लिए फ्लैक्स लगाया गया है, वहीं पर तमाम ठेले वाले दुकान सजाए हैं। यातायात भी बाधित है।’ इस पर नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने अवैध कब्जे हटवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


कुतुबखाना पुल अब महादेव सेतु
महापौर कार्यालय में हुई कार्यकारिणी बैठक में पिछली कार्रवाई की पुष्टि के साथ कुतुबखाना पुल का नाम महादेव सेतु किए जाने का प्रस्ताव महापौर ने रखा। पार्षद सलीम पटवारी ने अनुमोदन किया। सभी पार्षदों ने मेज थपथपाकर इसे पारित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ये फैसले भी हुए

  • अतिक्रमण हटाने के लिए जोनवार टीमें बनेंगी। कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ेगी।
  • मिशन नाला मार्केट में बनी दुकानों को हटाने से पहले कोर्ट में कैवियट लगेगी और काबिज लोगों को नोटिस दिया जाएगा।
  • खाली पड़ी अपनी भू-संपत्तियों को अवैध कब्जों से बचाने के लिए नाप के बाद चौहद्दी करते हुए नगर निगम बोर्ड लगाएगा।
  • इस्लामियां रोड पर अवैध तरीके से लगाई गईं 15-20 दुकानों को हटाया जाएगा। कुतुबखाना चौराहे से किला रोड पर लगने वाले मार्ग के अवैध कब्जे हटेंगे।
  • लखनऊ की तर्ज पर अतिक्रमण हटाने के लिए कार्ययोजना बनेगी।
  • जूनियर इंजीनियर बीना मौर्य की कार्यप्रणाली पर मुख्य अभियंता सात दिन में जांच करेंगे।
  • दस दिन में स्वास्थ्य विभाग नहीं सुधरा तो कमेटी बैठेगी, जांच होगी।
  • सड़कों और निर्माण कार्य से जुड़े 200 कार्यों के टेंडर जल्द निकलेंगे।
  • ठेके पर दिए गए वार्डों से खाली हुए कर्मचारी दूसरे वार्डों में तैनात होंगे।
  • बिना ठेके वाले एक वार्ड में कम से कम 20 कर्मचारी कूड़ा उठाने में लगाए जाएंगे।
  • भामाशाह की मूर्ति लगाने में आ रहीं अड़चनें दूर की जाएंगी।

भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों की रही गूंज 
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में मंगलवार को भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों की गूंज रही। उप सभापति सर्वेश रस्तोगी ने कहा कि ‘20 से 25 लाख रुपये तक के वाल पेंटिंग के काम बिना टेंडर करा दिए गए। ये भ्रष्टाचार नहीं तो क्या है?’ उन्होंने फायदा उठाने वाली कंपनी से एक लिपिक सुमित कुमार की साझेदारी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। महापौर ने इस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पार्षदों ने निगम की आवंटित दुकानों के बदले किरायेदारों का नाम अभिलेखों में दर्ज न किए जाने का मामला उठाया। कहा कि ‘लोगों के पास बाबुओं के फोन जा रहे हैं और उन्हें दफ्तर बुलाया जा रहा है। भ्रष्टाचार के आसार हैं।’ महापौर उमेश गौतम बोले कि ‘ये गंभीर मामला है, कार्रवाई हो। 

नामांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन का विकल्प है तो लोग बाबुओं से क्यों बात कर रहे हैं? अफसरों की जिम्मेदारी है कि वे लोगों को बताएं ताकि लोग बिचौलियों के झांसे में न आएं। अगर कोई जानकारी चाहिए तो लोग सीधे निगम में आएं।’ नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि ‘अगर कोई ऐसा कर रहा है तो उसे चिह्नित कराएं, साक्ष्य लाएं।’ 

बैठक में महापौर ने पूछा कि ‘ठेके वाले वार्डों से हटाकर किस वार्ड में कितने कर्मचारी तैनात किए गए हैं और पहले से उस वार्ड में कितने कर्मचारी थे?’ नगर स्वास्थ्य अधिकारी इस सवाल का जवाब नहीं दे सके। 

महापौर ने कहा कि ‘कुछ तो गड़बड़ है।’ चेतावनी देते हुए बोले ‘...दस दिन में ठीक कीजिए।’ नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि वह निगम में नए हैं। कुछ दिन में काम समझ लेंगे। दिक्कत नहीं आएगी। निर्माण व स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही के आरोप लगे। 

ये मुद्दे भी उठे
एक ही पटल पर कई सालों से लिपिक तैनात हैं। यही बाबू जनता के जरूरी काम भी अटका रहे। महापौर ने कहा कि ‘पटल बदलिए और पार्षदों को भी अवगत कराइए।’ सब्जी मंडियों के ठेके नहीं हो रहे हैं, बाहर के लोग जब ठेका लेने आते हैं तो कुछ लोग उन्हें भय दिखाकर लौटा देते हैं। महापौर ने कहा कि ‘सुरक्षाकर्मियों को सतर्क करें, ऐसे लोग पकड़े जाएं।’

कार्यों में प्रथम आने पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित
विकास कार्यों में प्रथम आने पर पार्षद सौरभ कुमार ने महापौर और नगर आयुक्त के लिए धन्यवाद प्रस्ताव रखा। पार्षदों ने ध्वनिमत से पारित किया। नगर आयुक्त ने धन्यवाद दिया। साथ ही गोबर से सीवर और जलनिकासी बाधित होने का जिक्र करते हुए नगर आयुक्त ने कहा कि निजी फर्म के इंतजार में अब और देरी नहीं होगी। निगम फिलहाल अपने संसाधनों से गोबर हटवाने का इंतजाम करेगा।

बोर्ड की बजट बैठक जल्द बुलाई जाएगी। आचार संहिता से पहले निर्माण कार्यों के अधिकतर टेंडर निकालकर काम शुरू कराए जांएंगे। कुटेशन लेकर टूटी पुलियां प्राथमिकता के आधार पर बनेंगी। कुतुबखाना पुल का नाम महादेव सेतु रखा जाएगा। - उमेश गौतम, महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed