फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly-Mumbai flight cancelled for the second time due to dense fog

UP News: बरेली में कोहरे के कारण घटी दृश्यता, तीन दिन में दूसरी बार मुंबई की फ्लाइट निरस्त; कल भी संशय

Fri, 19 Dec 2025 09:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Dec 2025 09:30 PM IST
सार

बरेली में शुक्रवार को दिनभर कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दृश्यता कम रही, जिससे हवाई यातायात पर असर दिखा। मुंबई-बरेली और बरेली-मुंबई की उड़ान को दृश्यता कम होने के कारण निरस्त करना पड़ा। 

विज्ञापन
Bareilly-Mumbai flight cancelled for the second time due to dense fog
बरेली में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में घना होता कोहरा उड़ानों को भी प्रभावित कर रहा है। शुक्रवार को तीन दिन में दूसरी बार मुंबई-बरेली और बरेली-मुंबई की उड़ान को दृश्यता कम होने के कारण निरस्त करना पड़ा। मंगलवार को भी दोनों ओर से उड़ानों को निरस्त कर दिया गया था। इससे पहले 12 दिसंबर को बरेली-बंगलूरू की उड़ान को निरस्त और बंगलूरू-बरेली की उड़ान को दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा।

विज्ञापन


बरेली-मुंबई के बीच ट्रेनों की संख्या सीमित है। जो गाड़ियां संचालित की जा रही हैं, उनमें नो रूम हैं। बरेली-बंगलूरू के बीच कोई ट्रेन नहीं है। एक विशेष गाड़ी का संचालन किया जा रहा था। उसे भी पिछले माह अनिश्चितकाल के लिए निरस्त कर दिया गया। ऐसे में बरेली-मुंबई और बरेली-बंगलूरू के लिए लोग हवाई यात्रा को तरजीह दे रहे हैं। कोहरे के कारण उड़ानें भी निरस्त किए जाने के कारण यात्रियों को समस्या हो रही है।
विज्ञापन


सिविल एन्क्लेव के निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को मुंबई से बरेली के लिए और बरेली से मुंबई के लिए उड़ान नहीं हो सकी। शनिवार को बंगलूरू की उड़ान को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। अगर दृश्यता में सुधार नहीं होता है तो इस उड़ान पर भी विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज की एसी बसों में घटे यात्री
सर्दी में बसों और ट्रेनों में यात्रियों की संख्या घट गई है। रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या 35-40 फीसदी तक कम हो गई है। इस कारण रात्रिकालीन सेवाओं को निरस्त करना पड़ रहा है। कम से कम 25 यात्री होने पर ही बस को रवाना किया जा रहा है। रोजाना औसतन तीन एसी बसों को निरस्त करना पड़ रहा है। सामान्य बसों में भी यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है। इस कारण सामान्य बसों के फेरों में भी कटौती की गई है।

बरेली परिक्षेत्र के बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो के पास अब तक 32 एसी बसें थीं। दो माह पहले मुख्यालय ने परिक्षेत्र को 25 और लग्जरी एसी बसें उपलब्ध कराई हैं। इन बसोंं में ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी मिलती है। क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि मुख्यालय के निर्देशानुसार बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की संख्या कम होने के कारण फेरों में कटौती और बसों को निरस्त कर यात्रियों को समायोजित भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed