{"_id":"6147931d8ebc3ebd88791a65","slug":"bareilly-minor-raped-a-nine-year-old-girl-faridpur-news-bly4601191123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः नौ साल की बच्ची से नाबालिग ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः नौ साल की बच्ची से नाबालिग ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले हुई थी घटना, फरीदपुर सीएचसी पहुंची तो खुला मामला
विज्ञापन
फरीदपुर पुलिस को सूचना मिलने के बाद भुता थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट
भुता। क्षेत्र के गांव में रहने वाली नौ वर्षीय बच्ची से गांव के ही किशोर ने दुष्कर्म किया। रविवार को बच्ची की मां उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर लेकर पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। अस्पताल की सूचना पर फरीदपुर पुलिस ने उसे थाना भुता भेजकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
छात्रा ने बताया कि तीन दिन पहले वह कूड़ा डालने जा रही थी। रास्ते में गांव का ही एक लड़का मिल गया। उसने कूड़े की टोकरी फेंक दी और हाथ पकड़कर झोपड़ी में खींच ले गया। वहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर उसने पूरा घटनाक्रम अपनी विधवा मां को बताया। आरोप है कि मां उसे लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने जा रही थी तो रास्ते में आरोपी किशोर और उसके पिता ने उन्हें घेर लिया। पुलिस के पास जाने या किसी अन्य से घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों की धमकी से डरी महिला चुपचाप घर लौट गई।
विज्ञापन
इसी बीच छात्रा की तबीयत बिगड़ी तो रविवार को मां उसे लेकर फरीदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और उसे भर्ती कराया। सीएचसी से थाना फरीदपुर को इसकी सूचना दी गई तो वहां से भुता पुलिस को बताया गया। इसके बाद भुता पुलिस सीएचसी पहुंची और बच्ची व उसकी मां को लेकर थाने गई। वहां देर शाम आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर धमकाने का आरोप
बच्ची की मां ने बताया कि उनकी बेटी कक्षा चार में पढ़ती है। महीने भर पहले ही उसके पिता की मौत हुई है। लोगों का कहना है कि विधवा जब थाने पहुंची तो पुलिस उस पर रिपोर्ट न लिखाने का दबाव बना रही थी। दिन भर उन्हें धमकाकर समझौते का दबाव बनाया जाता रहा। मगर कुछ ही समय में यह मामला मीडियाकर्मियों तक पहुंचा और बच्ची के बयान के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसके बाद रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
छात्रा सीएचसी फरीदपुर पहुंची थी। वहां से थाना फरीदपुर और फिर थाना भुता सूचना दी गई। इसके बाद पीड़िता को थाने बुलाकर रिपोर्ट दर्ज की गई है। समझौते का दबाव बनाने की बात गलत है। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात
विज्ञापन
फरीदपुर पुलिस को सूचना मिलने के बाद भुता थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट भुता। क्षेत्र के गांव में रहने वाली नौ वर्षीय बच्ची से गांव के ही किशोर ने दुष्कर्म किया। रविवार को बच्ची की मां उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर लेकर पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। अस्पताल की सूचना पर फरीदपुर पुलिस ने उसे थाना भुता भेजकर रिपोर्ट दर्ज कराई।