फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly knock of meningitis , admitted four patients

बरेली में दिमागी बुखार की दस्तक, चार मरीज भर्ती

Mon, 01 Aug 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 01 Aug 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जिले में दिमागी बुखार की दस्तक हो गई है। जिला अस्पताल में भर्ती चार मरीजों में इसके लक्षण पाए गए हैं। एक अन्य मरीज को भी गंभीर बुखार की वजह से भर्ती कराया गया है। रविवार को सीएमओ ने जिला अस्पताल का दौरा कर बीमार लोगाें से बातचीत की। रामगंगा नगर कालोनी में रहने वाली ढाई वर्षीय आफरीन को बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया है। आफरीन की मां ने बताया कि 15 दिन से उसे बुखार आ रहा है। डॉक्टरों ने दिमागी बुखार की पुष्टि की है और लखनऊ के लिए रेफर किया है। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती बदायूं की 14 वर्षीय सुनीता को भी दिमागी बुखार बताया गया है। सुनीता 20 दिन से बीमार है। दातागंज बदायूं के पांच वर्षीय प्रमोद को 14 जुलाई में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा मढ़ीनाथ की आठ वर्षीय महक को दोपहर एक बजे भर्ती कराया गया। शाम छह बजे गंभीर हालत में परिवार वाले खुद ले गए। इमरजेंसी के ऊपर मेडिकल वार्ड में भर्ती नवाबगंज अहमदाबाद की 14 वर्षीय राजनंदिनी भी बुखार से पीड़ित हैं। इसकी भी जांच कराई गई है। 
विज्ञापन

सभी वार्डों में भर्ती हो रहे मरीज 
इस समय बुखार के कई मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। रविवार को भी इमरजेंसी वार्ड में तीन मरीज बुखार से पीड़ित भर्ती किये गये। मेल और फिमेल मेडिकल वार्ड में भी बुखार के मरीज हैं। बच्चा वार्ड में 27 मरीज भर्ती हैं। इनमें 8 मरीज डायरिया के हैं, जबकि तीन मरीज बुखार से पीड़ित हैं। सीएमओ डॉ. विजय यादव ने सभी वार्ड में जाकर मरीजाें की स्थिति जानी और दवाओं का जायजा लिया। 
विज्ञापन

बचकर रहें बुखार से 
फिजीशियन डॉ. सुदीप सरन कहते हैं कि दिमागी बुखार के कारण होते हैं। लेकिन दो बुखार सबसे ज्यादा प्रचलित हैं। इनमें मेनिनजाइटिस (दिमाग की झिल्ली में सूजन) और इंसेफेलाइटिस (दिमाग में सूजन) शामिल हैं। इनकी जांच तभी होगी जब रीढ़ की हड्डी की पानी की जांच कराई जाए। डॉ. सरन कहते हैं कि इस बुखार में कई लक्षण होते हैं जिसे देखकर इसकी पहचान हो सकती है। बचाव वैसे ही करें जैसे सामान्य बुखार से बचने को करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज बुखार, सिर दर्द, शरीर में अकड़न, बहकना, उत्तेजित होना, उल्टी सीधी हरकत करना और बेहोश होना
बुखार से बचें
हो सके तो बारिश से बचे   
पानी का कूलर बिल्कुल न चलाएं   
बच्चों को मच्छर से बचाएं, मच्छरदानी प्रयोग करें  
घर के आसपास सफाई रखें 
गंदे पानी में न जाएं 
बुखार होने पर पैरासिटामाल लें 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed