फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Election 2024 Result: election results will be out by 2 pm in Bareilly

Bareilly Election 2024 Result: बरेली सीट पर भाजपा का कब्जा रहा बरकरार, आंवला में मिली हार... सपा जीती

Tue, 04 Jun 2024 08:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Jun 2024 08:54 PM IST
सार

परसाखेड़ा स्थित वेयर हाउस में बरेली और आंवला लोकसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई। सबसे पहले आंवला सीट का परिणाम घोषित किया गया। इसके बाद बरेली के नतीजे घोषित हुए। बरेली से भाजपा और आंवला से सपा ने जीत दर्ज की। 

विज्ञापन
Bareilly Election 2024 Result: election results will be out by 2 pm in Bareilly
समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार ने जीत दर्ज की। उन्होंने सपा के प्रवीण सिंह ऐरन को 56 हजार से अधिक वोटों से हराया। जीत के बाद छत्रपाल गंगवार का समर्थकों ने स्वागत किया। वहीं आंवला सीट पर भाजपा और सपा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें सपा ने भाजपा को हरा दिया। यहां से सपा के नीरज मौर्य ने 15 हजार से अधिक वोटों से भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप को हराया। 

विज्ञापन


परसाखेड़ा स्थित वेयर हाउस में बरेली की पांच, आंवला की तीन और पीलीभीत की बहेड़ी विधानसभा की मतगणना के लिए नौ हॉल निर्धारित किए गए। पोस्टल बैलेट और ईडीसी (इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट) मतों की गणना के लिए दो अतिरिक्त हॉल निर्धारित रहे। प्रत्येक हॉल में 14 टेबल लगाई गईं। यानी, एक साथ 14 टेबल पर 14 ईवीएम के वोट गिने गए।
विज्ञापन

 

सुबह छह से शुरू हुई थी प्रक्रिया, आठ बजे से मतगणना
परसाखेड़ा स्थित मतगणना स्थल पर बरेली, आंवला लोकसभा क्षेत्र की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। 128 टेबलों पर 512 कार्मिक ने मतों की गणना की। प्रत्याशी, एजेंट की मौजूदगी में सुबह छह बजे स्ट्रांग रूम से ईवीएम, कोषागार से पोस्टल बैलेट मतगणना स्थल लाए गए। 

प्रत्येक गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरों की नजर
मतगणना के लिए पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। जिनसे परिसर में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी गई। मतगणना की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी। मतगणना संबंधी फोटो के लिए कार्मिक लगाए गए। बगैर अनुमति कोई फोटो नहीं ले सकेगा।

विज्ञापन

किस लोकसभा क्षेत्र से कौन थे प्रत्याशी
बरेली सीट : भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार, सपा के प्रवीण सिंह ऐरन, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के भूपेंद्र कुमार मौर्य, सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी के जगपाल सिंह यादव, भारत जोड़ो पार्टी के मोहम्मद नाजिम अली, पीस पार्टी के इरशाद अंसारी एडवोकेट, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के रवि कुमार, जनशक्ति एकता पार्टी के रोहताश कश्यप, निर्दलीय में नितिन मोहन, आशीष गंगवार, वसीम मियां, आयशा बी, बुद्धप्रिय कर्मराज राहुल।

आंवला सीट : भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप, सपा के नीरज मौर्य, बसपा के आबिद अली, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के राज कुमार पटेल, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के निर्मोद कुमार सिंह, पीस पार्टी के कौसर खान, बहुजन मुक्ति पार्टी के मक्खन लाल, वंचित समाज इंसाफ पार्टी के प्रेमपाल सागर, भारत जोड़ो पार्टी के मोहम्मद आमिर खान।

कहां कितने पुरुष-महिला मतदाताओं ने डाले वोट
बरेली में 19,24,434 मतदाताओं के सापेक्ष 11,16,749 मतदाताओं ने मतदान किया था। 15 थर्ड जेंडर ने भी सहभागिता निभाई थी। मतदान 58.03 फीसदी रहा।

विधानसभा - पुरुष     -महिला
मीरगंज - 1,18,310 - 1,01,797
भोजीपुरा -1,38,962 - 1,15,188
नबावगंज -1,19,240 - 98,800
बरेली शहर - 1,29,539 - 1,03,416
बरेली कैंट -1,05,320 - 86,112

आंवला में 18,91,713 मतदाताओं के सापेक्ष 10,86,687 मतदाताओं ने मतदान किया था। नौ थर्ड जेंडर भी शामिल रहे। मतदान 57.44 फीसदी रहा। विधानसभा पुरुष महिला

शेखूपुर - 1,21,861 - 1,03,626
दातागंज - 1,25,018 - 98,788
फरीदपुर - 1,13,535 - 89,440
बिथरी - 1,34,893 - 1,10,534
आंवला - 1,01,793 -  87,190

नोट : पोस्टल बैलेट से बरेली में 356 मतदाताओं के सापेक्ष 325 ने मताधिकार का प्रयोग किया था जो 94.07 फीसदी रहा। आंवला में 325 मतदाताओं के सापेक्ष 253 ने वोट डाले, जो 91.29 फीसदी रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed