फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly depot's senior foreman and technician suspended

Bareilly News: बरेली डिपो का सीनियर फोरमैन और टेक्नीशियन निलंबित

Wed, 17 May 2023 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 17 May 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Bareilly depot's senior foreman and technician suspended
बरेली। जनरथ श्रेणी की बस में आग लगने के मामले में अब बरेली डिपो के सीनियर फोरमैन विमल कुमार और तकनीशियन इकबाल को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

बरेली डिपो की जनरथ श्रेणी की बस (यूपी-32 एमएन 9842) शुक्रवार को 30 सवारियां लेकर सेटेलाइट बस स्टैंड से कानपुर के लिए निकली थी। बस पर चालक सुनील कुमार और परिचालक देश दीपक थे। शाम पांच बजे शाहजहांपुर के मदनापुर के पास बस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। यात्रियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। हादसे के बाद नोडल अधिकारी श्याम बाबू और जीएम टेक्निकल रवींद्र सिंह बरेली पहुंचे। वर्कशॉप के ग्रुप इंचार्ज राजेंद्र सिंह को शनिवार को ही निलंबित कर दिया गया था।
मंगलवार को एसएम संजीव यादव ने बरेली डिपो के इलेक्ट्रिक तकनीशियन इकबाल को निलंबित कर दिया। दूसरी ओर मुख्यालय स्तर से बरेली डिपो के सीनियर फोरमैन विमल कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक अब बड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन

हादसे के बाद भी नहीं चेता स्टाफ
एसी बस में आग लगने के बाद भी बरेली डिपो के वर्कशॉप के स्टाफ ने कोई सबक नहीं लिया। एसी बस में शार्ट सर्किट से आग लगी थी। इसके बाद भी अन्य बसों में वायरिंग को ठीक नहीं किया गया। मुआयना में कई अन्य बसों की वायरिंग भी खराब मिली। इसके बाद फोरमैन और टेक्नीशियन के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसी कंप्रेशर फटने को आग की वजह बताते रहे अधिकारी
रोडवेज के अधिकारी अपनी गर्दन बचाने के लिए आग लगने का कारण बस के एसी का कंप्रेशर फटना बताते रहे। तकनीकी जांच में सामने आया कि बस में आग उधड़ी पड़ी वायरिंग के कारण लगी थी। इसके बाद जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई और बसों की तकनीकी जांच शुरू की गई है। एसी बस जलने के कारण बरेली डिपो को 50 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

वर्जन
लापरवाही सामने आने पर बरेली डिपो के सीनियर फोरमैन और तकनीशियन के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। बसों का तकनीकी मुआयना कराया जा रहा है। मुख्यालय स्तर से मिले निर्देशों का पालन किया जा रहा है। - दीपक चौधरी, आरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed