यूपी: गाजियाबाद यार्ड में ब्लॉक के चलते बरेली-दिल्ली पैसेंजर निरस्त, नौ अन्य ट्रेनें भी प्रभावित
गाजियाबाद जंक्शन यार्ड में मंगलवार से 21 सितंबर तक ओएचई और कांट्रेक्ट वायर बदलने का काम चलेगा। इसके कारण ब्लॉक लिया जाएगा। इससे बरेली-दिल्ली-बरेली पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगा। अन्य नौ ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहेगा।
विस्तार
गाजियाबाद यार्ड में मंगलवार से 21 सितंबर तक ओएचई और कांट्रेक्ट वायर बदलने के दौरान अलग-अलग समय पर ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान 11 ट्रेनें प्रभावित होंगी। दिल्ली-बरेली पैसेंजर को दोनों ओर से निरस्त कर दिया गया है। अन्य गाड़ियों को देरी से और रास्ते के स्टेशनों पर नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 54075 बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन को 16, 18 और 20 सितंबर और 54076 दिल्ली-बरेली पैसेंजर को 17, 19 और 21 सितंबर को निरस्त किया गया है। 13065 हावड़ा-आनंद विहार एक्सप्रेस को 17 सितंबर और 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार एक्सप्रेस को 15, 17 और 19 सितंबर को परिवर्तित रूट मुरादाबाद, लक्सर, रुड़की, टपरी, मेरठ, गाजियाबाद होकर चलाया जाएगा।
15092 टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस 16, 18 और 20 सितंबर को टनकपुर से 90 मिनट की देरी से रात 7:50 बजे चलाई जाएगी। 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस 70 मिनट और 14205 अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस निर्धारित समय से 50 मिनट देरी से चलाई जाएगी।
श्रमजीवी एक्सप्रेस भी होगी प्रभावित
12391 राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस को 16, 18 और 20 सितंबर को मुरादाबाद स्टेशन पर 40 मिनट तक नियंत्रित कर चलाया जाएगा। तीन अन्य ट्रेनों को भी रास्ते के स्टेशनों पर 25-25 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रीगण असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले रेलवे के अधिकृत एप या वेबसाइट पर अपनी गाड़ी की स्थिति को जांच लें।
देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस का आंशिक निरस्तीकरण खत्म
परिचालनिक कारणों से की वजह से सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार को हल्द्वानी-काठगोदाम के बीच निरस्त चल रही 14120-19 देहरादून-काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस को बहाल कर दिया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सूमित कुमार ने बताया कि देहरादून से 15 सितंबर से देहरादून से हल्द्वानी के स्थान पर काठगोदाम तक संचालित की जाएगी। 16 सितंबर से काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस हल्द्वानी के स्थान पर काठगोदाम से संचालित की जाएगी।