{"_id":"624d9d5126d3413c7a5e9abf","slug":"bareilly-dead-body-thrown-in-river-after-killing-student-went-missing-on-tuesday-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: छात्रा की हत्या कर नदी में फेंका शव, मंगलवार रात हो गई थी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: छात्रा की हत्या कर नदी में फेंका शव, मंगलवार रात हो गई थी लापता
Wed, 06 Apr 2022 07:32 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 06 Apr 2022 07:32 PM IST
सार
परिजनों ने बताया कि छात्रा मंगलवार रात अपने रिश्ते के बाबा को खाना देने गई थी और फिर लापता हो गई। बुधवार सुबह उसका शव गांव से कुछ दूरी पर नदी में मिला। गले में दुपट्टा कसने के निशान और चाकू के जख्म मिले हैं।
विज्ञापन
छात्रा की हत्या कर शव नदी में फेंका
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भमोरा के गांव कुड्ढा मकरंदपुर में रहने वाली इंटर की छात्रा की हत्या करके शव नदी में फेंक दिया गया। बुधवार सुबह उसका शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतका के परिजनों ने बताया कि छात्रा मंगलवार रात अपने रिश्ते के बाबा को खाना देने गई थी और फिर लापता हो गई। बुधवार सुबह उसका शव गांव से कुछ दूरी पर नदी में मिला। गले में दुपट्टा कसने के निशान और चाकू के जख्म मिले हैं। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन