फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly College is open even during holidays, seats of more than 100 students are locked

Bareilly News: अवकाश में भी खुला बरेली कॉलेज, 100 से अधिक विद्यार्थियों की सीट लॉक

Mon, 04 Aug 2025 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Bareilly College is open even during holidays, seats of more than 100 students are locked
बरेली। बरेली कॉलेज में रविवार को अवकाश के बाद भी प्रवेश प्रक्रिया जारी रही। हालांकि विद्यार्थी कम ही पहुंचे। इस दौरान 100 से अधिक की सीट लॉक की गई। बीच-बीच में वेबसाइट धीमी चलने की वजह से भी छात्र-छात्राओं को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

समर्थ पोर्टल से प्रवेश की प्रक्रिया इस बार विद्यार्थियों के लिए मुसीबत बनी हुई है। वेबसाइट धीमी चलने की वजह से एक सीट लॉक करने में कई बार एक घंटे से ज्यादा का समय लग रहा है। इसके चलते बड़ी संख्या में विद्यार्थी अब भी प्रवेश से वंचित हैं। विद्यार्थियों के साथ ही महाविद्यालय प्रबंधन भी परेशान है।
विज्ञापन

वेबसाइट की दिक्कतों की वजह से रविवार को भी प्रवेश प्रक्रिया जारी रखने का फैसला हुआ। विद्यार्थियों को पूर्व सूचना भी दी गई थी। हालांकि, इसके बाद भी करीब 120 विद्यार्थी ही कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश समिति की समन्वयक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि लगातार साइट पर आ रही समस्या और विद्यार्थियों को हो रही परेशानी से राहत दिलाने के लिए रविवार को अवकाश के दिन भी कॉलेज खोला गया। विभिन्न माध्यमों से विद्यार्थियों को सूचना भी दी गई थी। रविवार होने के कारण सीट लॉक कराने के लिए ज्यादा विद्यार्थी कॉलेज नही आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed