{"_id":"c3de66c0f29ddaea8a4197b4ed20cdb5","slug":"bareilly-college-closed-two-diploma-courses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज के दो डिप्लोमा कोर्स बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज के दो डिप्लोमा कोर्स बंद
बरेली
Updated Wed, 13 Jan 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली कालेज में चलने वाले मॉडर्न अरेबिक और इनवायरमेंट मैनेजमेंट डिप्लोमा कोर्स में इस बार एक भी दाखिला नहीं हुआ, इसकी वजह से इन पाठ्यक्रमों को बंद करना पड़ रहा है। हालांकि कॉलेज प्रशासन ने इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अगस्त से दिसंबर तक का समय दिया था। इस बीच किसी भी विद्यार्थी ने प्रवेश लेने में रुचि नहीं ली।
बरेली कॉलेज में पहले भी चार डिप्लोमा कोर्स बंद हो चुके हैं। इनमें आफिस मैनेजमेंट, बिजनेसकला, मूर्ति कला और टिश्यू कल्चर के डिप्लोमा कोर्स शामिल हैं। पिछले शैक्षिक सत्र में इन डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में भी कोई एडमिशन नहीं हो सका, जिसके चलते कॉलेज प्रशासन ने सभी कोर्स बंद करने का निर्णय लिया। अब कॉलेज में मात्र छह डिप्लोमा कोर्स चल रहे हैं। इनमें पीजीडीसीए यानी पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, मास कम्यूनिकेशन को छोड़ दें तो पीजी डिप्लोमा इन बायोटेकभनोलाजी, फोटोग्राफी, फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियल डिजाइनिंग में भी छात्र-छात्राओं की कोई खास दिलचस्पी नहीं है। इन चारों कोर्स में सीमित संख्या में एडमिशन हो रहे हैं। गौरतलब है कि सेल्फ फाइनेंस के तहत चलने वाले पाठ्यक्रम कॉलेज की आय का अच्छा स्रोत रहे हैं लेकिन धीरे-धीरे इनमें एडमिशन से छात्र-छात्राओं की रुचि घट गई है। वजह यह है कि इन पाठ्यक्रामें के लिए अब बरेली के युवा बड़े शहरों का रुख कर रहे हैं। इस संबंध में रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. साहिबलाल मौर्य का कहना है कि नियमानुसार 10 से कम एडमिशन होने वाला डिप्लोमा कोर्स बंद माना जाता है।