फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly College Bar Council will charge 15 million

बरेली कालेज से 15 लाख वसूलेगा बार काउंसिल

Tue, 06 Dec 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 06 Dec 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Bareilly College Bar Council will charge 15 million
Bareilly College Bar Council will charge 15 million - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बार काउंसिल आफ इंडिया ने बरेली कालेज के एलएलबी पाठ्यक्रम का नवीनीकरण न कराने पर 15 लाख रुपये की पेनल्टी ठोक दी है। नवीनीकरण और पेनल्टी की राशि जमा न करने पर अनुमोदन को अवैध कराने की चेतावनी भी दी गई है। दूसरी ओर लंबे अर्से से नवीनीकरण न कराने के कारण इस अवधि में एलएलबी करने वालों की डिग्री पर संकट मडराने लगा है। क्योंकि काउंसिल की ओर से अगली कार्रवाई इस अवधि की डिग्री को अमान्य घोषित करने की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

बार काउंसिल के सचिव श्रीमंतो सेन ने कालेज के प्राचार्य को जारी नोटिस में कहा है कि कालेज ने बिना अनुमोदन के  2011-2012 तक विधि विभाग को संचालित किया था जो कि अवैध है। नियमानुसार हरेक कालेज को विधि विभाग के लिए काउंसिल से अनुमोदन कराना होता है। सचिव ने कालेज प्रबंधन से कहा है कि वह 20111 से लेकर अब तक का दो लाख रुपये साल का नवीनीकरण शुल्क जमा करें। इसी के साथ-साथ चार लाख की पैनल्टी भी लगाई गई है। जिसमें कहा है कि कालेज प्राचार्य की ओर से इंस्पेक्शन फीस जमा नहीं की और न की रजिस्ट्रेशन शुल्क अदा की है। इसलिए चार लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है। उन्होंने कहा कि इसी में साढ़े तीन लाख रुपये का इंस्पेक्शन शुल्क भी शामिल हैं, जिसे 31 दिसंबर से पहले जमा करने को कहा गया है। निर्धारित समय तक इस राशि को जमा नहीं किया तो भविष्य में यह संकट और गहरा सकता है। इस मामले में कालेज के प्राचार्य सोमेश यादव का कहना है कि नोटिस मिल गया, नवीनीकरण की राशि जमा कराने के निर्देश विधि विभाग के प्रभारी को दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed