फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली पुल हादसा: गूगल ने नहीं दिया जवाब, दूसरा नोटिस भेजने की तैयारी; मैप पर दिखाया था गलत रास्ता

Wed, 18 Dec 2024 06:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं / बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं / बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Dec 2024 06:16 PM IST
सार

Bareilly Bridge Accident News: 24 नवंबर को अधूरे पुल से कार नीचे गिरने से तीन लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में बदायूं पुलिस ने गूगल को नोटिस जारी किया था, जिसका अब तक जवाब नहीं मिला है।  

विज्ञापन
Bareilly bridge accident Google did not respond police to send second notice
बरेली पुल हादसा - फोटो : अमर उजाला

बरेली जिले की सीमा से सटे बदायूं के दातागंज क्षेत्र में रामगंगा नदी पर बने अधूरे पुल से नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हुई कार को पुलिस अभी तक नहीं निकाल पाई है। जबकि, इसकी विवेचना में बेहद जरूरत है। उधर, घटना से तीन दिन बाद भेजे गए नोटिस का भी गूगल के क्षेत्रीय अधिकारी ने जवाब नहीं दिया है। अब पुलिस गूगल को दूसरा नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है। दूसरे नोटिस में सात दिनों का समय दिया जाएगा। इस बार जवाब नहीं मिला तो विवेचक गुरुग्राम स्थित कार्यालय पर जाकर गूगल मैप के क्षेत्रीय अधिकारी से बात करेंगे। 

Bareilly bridge accident Google did not respond police to send second notice
बरेली पुल हादसा - फोटो : अमर उजाला

दातागंज और फरीदपुर बरेली को जोड़ने के लिए रामगंगा पर पुल बना था। इसका फरीदपुर छोर का संपर्क मार्ग बाढ़ में बह गया था। अधूरे पुल के कारण 24 नवंबर को कार सवार तीन लोग हादसे का शिकार हो गए थे। वह गूगल मैप के सहारे रास्ते पर चले गए और पुल खत्म होते ही उनकी कार 20 फुट नीचे जा गिरी, जिससे तीनों लोगों की मौत हो गई थी।

Bareilly bridge accident Google did not respond police to send second notice
पीडब्ल्यूडी ने लगवाया चेतावनी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

इस मामले में दातागंज पुलिस ने पीडब्ल्यूडी के चार अभियंताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। अधूरे पुल से कार गिरने के मामले में प्रशासन ने गूगल को भी दोषी माना है। रिपोर्ट में गूगल मैप के क्षेत्रीय अधिकारी का भी जिक्र है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने क्षेत्रीय अधिकारी को पुलिस ने नोटिस भेजा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly bridge accident Google did not respond police to send second notice
बरेली पुल हादसा - फोटो : अमर उजाला

गूगल की तरफ से अभी तक नोटिस का जवाब नहीं मिला। अब पुलिस दूसरा नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है। दातागंज थाने के प्रभारी निरीक्षक गौरव बिश्नोई ने बताया कि अभी तक नोटिस का जवाब नहीं मिला है। अगर दूसरे नोटिस का जवाब नहीं मिला तो विवेचक को क्षेत्रीय अधिकारी के कार्यालय में भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Bareilly bridge accident Google did not respond police to send second notice
नदी में पड़ी कार के पास खड़ी पुलिस। - फोटो : पुल
तीन लोगों की जान लेने वाला अधूरा पुल हादसे के 25 दिन बाद भी उसी हाल में है। पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने वहां रिटेनिंग वाल बनाकर खानापूरी कर दी। जिस पुल के निर्माण पर 44 करोड़ रुपये खर्च किए गए, उसे पूरा करने के जरूरी अध्ययन के 29.50 लाख रुपये नहीं मिल पा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed