{"_id":"65f3f1197b1b619ff70a2dca","slug":"bareilly-accident-had-a-party-to-celebrate-becoming-a-doctor-two-youths-died-in-road-accident-2024-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: डॉक्टर बनने की खुशी में की थी पार्टी... मौत खींच ले गई, शादी से एक माह पहले ही टूटी दीपक की जिंदगी की डोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डॉक्टर बनने की खुशी में की थी पार्टी... मौत खींच ले गई, शादी से एक माह पहले ही टूटी दीपक की जिंदगी की डोर
Fri, 15 Mar 2024 12:50 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 15 Mar 2024 12:50 PM IST
विज्ञापन
Bareilly Accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात हुए हादसे में राजश्री मेडिकल कॉलेज के दो छात्रों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों छात्र अंतिम परीक्षा देने के बाद डॉक्टर बनने की खुशी में पार्टी करके लौट रहे थे, इस बीच दो को मौत ने आगोश में ले लिया।
हादसे में मृत दीपक भाटी फरीदाबाद (हरियाणा) के साम भुवानी सेक्टर-89 और राहुल कुमार बिहार के सीवान जिले पकड़ी मोड़ गोशाला रोड के निवासी थे। वे एमबीबीएस 2019 बैच के छात्र थे। घायल किशन यादव उर्फ कृष्णा संभल जिले के गुन्नौर में मनोहर वाटिका चंदौसी रोड और आयुष पोरवाल इटावा के राजागंज पाली रोड भरथना के निवासी हैं।
चारों की उम्र 23 से 24 साल के बीच है। ये दोनों भी एमबीबीएस 2019 बैच के छात्र हैं। चारों छात्रों की एमबीबीएस अंतिम वर्ष की परीक्षा चल रही थी। कॉलेज की प्रशासक संजू जोशी ने बताया कि बुधवार को इन लोगों का अंतिम पेपर था। वह बरेली के एक मेडिकल कॉलेज से परीक्षा देकर निकले थे।
विज्ञापन
अंतिम पेपर होने के कारण चारों पार्टी करने के लिए बरेली में ही रुक गए। बुधवार रात जब कॉलेज की ओर लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। दीपक और राहुल मध्यमवर्गीय परिवार से थे। उन्होंने गरीबी और गांव व कस्बों में इलाज की व्यवस्था न होने की स्थिति करीब से देखी थी।

शायद इसीलिए दोनों की सोच डॉक्टर बनकर ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों का इलाज करने की थी। दीपक भाटी घर-घर जाकर असहाय लोगों का इलाज करने की बात कहता था। राहुल का सपना ग्रामीण क्षेत्र में अस्पताल बनाकर गरीबों का निशुल्क इलाज करने का था।
क्रेन मंगाकर हटवाई कार
हादसे की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी धनंजय पांडेय की अगुवाई में पुलिस ने पहले बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद क्रेन मंगवाकर चारों को कार से बाहर निकाला। बाद में कार भी हटवाई।

एक महीने बाद थी दीपक की शादी
दीपक के चाचा नैन सिंह फरीदाबाद से भतीजे का शव लेने आए थे। उन्होंने बताया कि दीपक पांच साल से यहीं पढ़ रहा था। उसका एमबीबीएस पूरा हो गया था। बस रिजल्ट आने की देर थी। उन लोगों ने उसकी शादी तय कर दी थी। तिलक व गोद भराई की रस्में हो चुकी थीं। 18 अप्रैल को उसकी शादी होनी थी। इससे पहले ये हादसा हो गया।