फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly 40 leaders of the three-day ultimatum

बरेली के 40 नेताओं को तीन दिन का अल्टीमेटम

Thu, 08 Sep 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 08 Sep 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग ने 2012 का विधानसभा चुनाव लड़ने का हिसाब न देने वाले 1020 प्रत्याशियों को नोटिस जारी करके तीन दिन के अंदर खर्चे का ब्योरा मांगा है। समय से ब्योरा न देने वालों को अगले साल जनवरी में चुनाव लड़ने से रोक दिया जाएगा। प्रदेश के इन प्रत्याशियों में बरेली के 40 लोग शामिल हैं, इनको डीएम की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में कहा है कि आयोग ने मतगणना के 30 दिन के अंदर प्रत्याशियों से ब्योरा मांगा था। आदेश के बावजूद 40 लोगों ने खर्च का ब्योरा नहीं दिया, जिन लोगों ने ब्योरा दिया भी वह अधूरा था। आयोग ने जो प्रारूप मांगा था, उसका पालन नहीं किया। खर्च की राशि के साथ रसीद जमा नहीं की, जिसके कारण खर्च की गई राशि का सत्यापन नहीं हो पाया है। समय से पूरा ब्योरा न देने वाले बरेली के प्रत्याशियों में बिथरी विधान सभा से अलाउद्दीन खां, कौसर खां, धर्मेंद्र कुमार, डॉ. मैकूलाल मौर्य, मोहम्मद अकरम, अनीस अहमद, मोहम्मद अल्ताफ हुसैन, इरफान, जनाव आलम, तेजा गुर्जर, प्रमोद कुमार भास्कर, बिजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह. शांता लाल, सत्यपाल, सुनील यादव, सूर्य पाल सिंह, अनिरुद्ध प्रताप सिंह, ऋषिपाल सिंह, राकेश सिंह, राम कुमार, सत्यपाल तथा सत्येंद्र मोहन सेमवाल शामिल हैं। फरीदपुर विधानसभा से राम स्नेही भास्कर, श्याम बिहारी, चंद्रसेन सागर, नंदराम, राजेंद्र कुमार, राम मूर्ति, सुरेश चंद्र, हरिओम और श्याम सिंह। बरेली शहर विधानसभा क्षेत्र में अनिल शर्मा, अनीस बेग, अनुराग त्यागी, अरविंद सिंह, महावीर सिंह, सरताज अल्वी, संजीव नायक, सतीश बाबू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed