{"_id":"5828a4d34f1c1bc932b3bd78","slug":"banks-will-be-separate-counters-for-the-elderly-and-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में बुजुर्गों और महिलाओं के लिए बनेंगे अलग काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में बुजुर्गों और महिलाओं के लिए बनेंगे अलग काउंटर
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Mon, 14 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Banks will be separate counters for the elderly and women
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
नोट बदलने की चल रही मारामारी के बीच प्रभारी डीएम ने बैंकों के महाप्रबंधकों को प्रत्येक शाखा में वरिष्ठ नागरिक और महिलाओं के लिए अलग काउंटर बनाने के निर्देश दिए हैं। बैंक अफसरों ने भी इस पर सहमति जताकर ये व्यवस्था लागू करने पर सहमति जताई है। इसके अलावा विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों को अपनी ब्रांच के बाहर नोट बदलने के नियम फ्लेक्स पर लिखवाकर टंगवाने को कहा गया है। शराब दुकानों के बाहर पांच सौ के बदले सौ के नोट एक्सचेंज का मुद्दा भी बैठक में गूंजा। छापे मारने के आदेश दिए गए। पुलिस का दावा भी था कि दुकानें चेक की गईं लेकिन हालात जस के तस ही दिखे।
जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय में रविवार को आयोजित आपातकालीन बैठक में प्रभारी डीएम शिवसहाय अवस्थी ने बैंकों के क्षेत्रीय प्रमुखों से नोट बदलने में जनता को होने वाली असुविधाओं पर चर्चा की। प्रत्येक बैंक के शाखा प्रबंधक से नोट खाते से निकालने और बदलने पर ग्राहकों को 10, 20, 50, 100 और दो हजार के हर तरह के नोट उपलब्ध कराने, आपस में सामंजस्य बनाने, प्रत्येक शाखा में दो हजार के नोट बदलने के लिए अलग काउंटर बनाने, ग्राहकों के लिए बैंक शाखाओं में पीने का पानी उपलब्ध कराने, वरिष्ठ नागरिक, विकलांग और महिलाओं के लिए अलग से काउंटर बनाने और लाइन में लगे ग्राहकों को नोट बदलने में प्राथमिकता देने और असामाजिक तत्वों की बात कही गई। बैंकों के क्षेत्रीय प्रमुखों ने दिशा निर्देशों पर अमल कराने के अलावा लाइन में लगने वाले ग्राहकों को टोकन बांटकर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही और सुझावों को तत्काल प्रभाव से अमल कराने का भरोसा दिलाया ताकि जनता को असुविधा न हो। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से पर्याप्त करंसी मंगवाने के लिए पत्र लिखा जाएगा। बैठक में एसपी सिटी समीर सौरभ, एसबीआई उपमहाप्रबंधक एसके बढ़ेरा, बीओबी क्षेत्रीय प्रमुख घनश्याम सिंह, एलडीएम ओमपाल वढ़ेरा, पंजाब एंड सिंध बैंक उपमहाप्रबंधक संजीव श्रीवास्तव, केनरा बैंक सहायक महाप्रबंधक अरुण श्रीवास्तव, बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक सहायक महाप्रबंधक जीसी पांडेय, विजया बैंक शाखा प्रबंधक दुर्गेश यादव और कोआपरेटिव बैंक नोडल आफीसर देवेंद्र कुमार मौजूद थे।