फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bank manager dies after being hit by tanker in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार बैंक प्रबंधक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Fri, 16 May 2025 06:45 PM IST
shahjahanpur Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 May 2025 06:45 PM IST
सार

मूलरूप से बरेली के मोहल्ला बिहारीपुर के रहने वाले अंकुर रस्तोगी पुवायां की गंगसरा स्थित एसबीआई में प्रबंधक पद पर तैनात थे। शुक्रवार सुबह वह बाइक से जा रहे थे। मोहम्मदी रोड पर मुकरमपुर गांव के पास हादसे का शिकार हो गए। 

विज्ञापन
Bank manager dies after being hit by tanker in Shahjahanpur
मृतक अंकुर रस्तोगी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मोहम्मदी रोड पर मुकरमपुर गांव के पास एक टैंकर ने बाइक सवार बैंक प्रबंधक को टक्कर मार दी। हादसे में पुवायां थाना क्षेत्र की गंगसरा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


बरेली के मोहल्ला बिहारीपुर निवासी 45 वर्षीय अंकुर रस्तोगी रोजा की सिटी पार्क कॉलोनी में रह रहे थे। वर्तमान में वह पुवायां की गंगसरा स्थित एसबीआई में प्रबंधक के पद पर तैनात थे। शुक्रवार सुबह वह बाइक से किसी काम से मोहम्मदी रोड की ओर जा रहे थे। इस दौरान मुकरमपुर गांव के पास सामने से आए टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


परिवार में मचा कोहराम 
अनिल रस्तोगी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देख लोग दौड़ पड़े, लेकिन तब तक चालक टैंकर भगा ले गया। राहगीरों ने पुलिस और एम्बुलेंस चालक को सूचना दी। इस बीच उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके पास मिले मोबाइल से उनके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना से उनके परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी प्रियंका रोते-रोते बेहाल हो गईं। बरेली से आए रिश्तेदारों ने उन्हें किसी तरह संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly Crime News: पति की हैवानियत... पत्नी को बेरहमी से पीटा, छत से उल्टा लटकाया; वीडियो देख कांप जाएगी रूह

वहीं, पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। सूचना पर एसबीआई मुख्य ब्रांच से कई कर्मचारी पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंच गए और उनके परिवार वालों को संभाला। इस संबंध में रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि टैंकर का कोई नंबर नहीं देख पाया है। टैंकर की तलाश की जा रही है।

बैंक प्रबंधक के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बैंक प्रबंधक की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह घर की रीढ़ थे। परिजनों ने बताया कि मृतक की बड़ी बेटी ईशी कक्षा दस की पढ़ाई कर रही है। छोटा बेटा श्रेष्ठ भी पढ़ाई कर रहा है। हादसे के बाद से पिता उमेश बाबू व मां कौशल कुमारी, पत्नी प्रियंका व बच्चे बेहाल हैं। साथी बैंक कर्मचारियों ने बताया कि अंकुर रस्तोगी अभी एक साल पूर्व ही बरेली से ट्रांसफर होकर आए थे। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि वह बहुत सरल स्वभाव के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed