फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bank closed in may

मई में नौ दिन बंद रहेंगे बैंक

Wed, 29 Apr 2020 06:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
bank closed in may
बरेली। मई में नौ दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें ईद और बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश भी शामिल है। लॉकडाउन बढ़ा तो पब्लिक को बैंक संबंधी सेवाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ सकती है। मई में बैंक संबंधी काम के लिए घर से निकलने से पहले यह जरूर पता कर लें कि बैंक खुुला है या नहीं।
विज्ञापन

हालांकि लॉकडाउन के लिए अभी तीन मई तक की तिथि निर्धारित है, लेकिन जिस तरह से देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए तीन मई के बाद भी लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। जाहिर है कि अप्रैल की तरह मई में भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। लॉकडाउन में कई तरह की दुकानें, मॉल, सिनेमाघर, जिम आदि बंद हैं, लेकिन बैंक खुले हैं। मई में पांच रविवार अवकाश तीन, 10, 17, 24 और 31 मई को होंगे। नौ और 23 मई को दूसरे और तीसरे शनिवार का अवकाश होगा। इसके अलावा सात मई को बुद्ध पूर्णिमा और 25 मई को ईद का अवकाश है। इस तरह मई में कुल मिलाकर नौ दिन बैंकों में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed