{"_id":"5f4a78068ebc3e3cdc1685ab","slug":"bahedi-rudrapur-road-will-be-wide-bareilly-news-bly4179122128","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 करोड़ से बहेड़ी-रूद्रपुर मार्ग का होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 करोड़ से बहेड़ी-रूद्रपुर मार्ग का होगा चौड़ीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बहेड़ी से रुद्रपुर जाने वाली 16.4 किमी लंबी रोड की चौड़ाई बढ़ाकर सात मीटर की जाएगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से 27 करोड़ रुपये का एस्टीमेट मंजूरी के लिए शासन को भेजा है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले महीने तक अनुमति मिलने के बाद इस सड़क पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता देवेश कुमार तिवारी ने बताया कि बहेड़ी से उत्तराखंड के रुद्रपुर के बीच सड़क अभी तीन मीटर चौड़ी है और कई जगह खराब भी हो चुकी है। इसकी चौड़ाई सात मीटर करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। सड़क के चौड़ीकरण का एस्टीमेट करीब 27 करोड़ का बना है। इस सड़क पर कई पुलों की हालत भी जर्जर है। उनका भी चौड़ीकरण किया जाएगा। इसी एस्टीमेट में उन्हें भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि इस रोड पर नानकमत्ता गुरुद्वारे जाने के लिए हर साल काफी बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। गुरुद्वारे की ओर से भी कई बार सड़क चौड़ी कराने की मांग की जा चुकी है।