फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BA student committed suicide by hanging himself in Bareilly

Budaun News: मोबाइल पर बात करते-करते दी जान, कमरे में फंदे से लटका मिला बीए के छात्र का शव

Fri, 05 Jul 2024 07:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Jul 2024 07:26 PM IST
सार

बदायूं के जवाहरपुरी इलाके में बीए की छात्र ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस को आशंका है कि घटना से पहले छात्र किसी से फोन पर बात कर रहा था। उसका फोन में कब्जे में लिया गया है। 

विज्ञापन
BA student committed suicide by hanging himself in Bareilly
छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के जवाहरपुरी इलाके में 19 वर्षीय छात्र कौशल शाक्य ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। थाना पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में लिया है। माना जा रहा है कि छात्र रात में किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। उसके बाद वह पंखे पर फंदे से लटक गया। सुबह मकान मालिक ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया। जब नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन


उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भकरौली निवासी कौशल शाक्य पुत्र भीमसेन सिविल लाइंस के मोहल्ला जवाहरपुरी में मीरा शर्मा के मकान में किराये पर रहता था। वह बरेली के एक कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। यहां पर रहकर वह सेना भर्ती की तैयारी भी कर रहा था। मीरा शर्मा का कहना है कि शुक्रवार सुबह जब कौशल के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने कुछ आशंका हुई। 
विज्ञापन


इस पर उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उन्होंने कमरे में झांककर देखा पंखे से छात्र का शव फंदे से लटका हुआ था। यह देखकर वह हैरान रह गईं और तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी, जिससे थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बारे में छात्र के परिवार वालों को बताया। जिससे वह भी मौके पर आ गए। उसके बाद छात्र का शव फंदे से उतारा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

छात्र के परिजन स्तब्ध 
परिवार वाले छात्र के आत्महत्या करने से स्तब्ध हैं। वह समझ नहीं पा रहे हैं कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। थाना पुलिस ने छात्र का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है। उसमें पैटर्न लॉक लगा हुआ है, जिससे प्रथम दृष्टया मामले की जानकारी नहीं हो पाई। 

पुलिस ने उसके मोबाइल को लॉक खुलवाने के लिए भेजा है। छात्र के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि बताया कि छात्र किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। उसके बाद आत्मघाती कदम उठाया। मामले की छानबीन की जा रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed