फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Auto driver pours petrol on BJP leader shop and sets it on fire in Bareilly

Bareilly: भाजपा नेता की फोटो स्टेट की दुकान में पेट्रोल डाल लगाई आग, सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना

Sun, 07 Apr 2024 03:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Apr 2024 03:43 PM IST
सार

बरेली के सुभाष नगर क्षेत्र में भाजपा नेता की फोटोस्टेट की दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में ऑटो चालक दुकान में आग लगाते दिख रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी का पता लगाने में जुटी है। 

विज्ञापन
Auto driver pours petrol on BJP leader shop and sets it on fire in Bareilly
ऑटो चालक ने दुकान में लगाई आग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में भाजपा किसान मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान के फोटो स्टूडियो में अज्ञात ऑटो चालक ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में अज्ञात आरोपी पर रिपोर्ट कराई गई है।

विज्ञापन


बदायूं रोड विश्वनाथपुरम निवासी सुरजीत सिंह शनिवार रात दुकान बंद करके पार्टी कार्यालय चले गए थे। रात 3:21 बजे उनकी दुकान के बाहर एक ऑटो आकर रुका। चालक ने शटर पर बोतल से पेट्रोल डाला और कपड़े में आग लगाकर शटर की ओर फेंक दिया। लपटें उठने लगीं तो आरोपी ऑटो लेकर फरार हो गया। रविवार तड़के चार बजे दुकान में आग की सूचना मिली तो सुरजीत दुकान पर पहुंचे। दमकल टीम के पहुंचने से पहले उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


चौहान ने बताया की दुकान में एक प्रिंटर, शादी की चार एल्बम, पांच पेन ड्राइव, एक हार्डडिस्क व कैमरा जल गया। उन्होंने सुभाषनगर थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। ऑटो की नंबर प्लेट पर कपड़ा बंधा होने से उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस दुश्मनी के एंगल पर भी जांच कर रही है, हालांकि सुरजीत ने किसी से विवाद होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

सीमा विवाद में उलझी पुलिस
सूचना पर पहुंची मढ़ीनाथ चौकी पुलिस ने कह दिया यह हमारा नहीं, करगैना पुलिस चौकी का क्षेत्र है। करगैना चौकी पुलिस आई तो कहा कि यह क्षेत्र मढ़ीनाथ चौकी के अंतर्गत आता है। दोनों चौकियों की पुलिस काफी देर तक मामले को एक-दूसरे पर टालती रहीं तो सुरजीत सिंह ने सुभाषनगर थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed