फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Audiologist posted to the Disability Board; hearing tests to begin at the district hospital as well.

Bareilly News: दिव्यांगता बोर्ड में ऑडियोलॉजिस्ट तैनात, जिला अस्पताल में भी शुरू होगी सुनने की जांच

Wed, 07 Oct 2026 03:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Audiologist posted to the Disability Board; hearing tests to begin at the district hospital as well.
बरेली। दिव्यांगता प्रमाणपत्र के सत्यापन में श्रवण संबंधी मामलों की जांच के लिए गठित मेडिकल बोर्ड में अब ऑडियोलॉजिस्ट की तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही जिला अस्पताल में लंबे समय से बंद पड़ी ऑडियोमैट्री एंड बेरा जांच भी शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। अब हायर सेंटर रेफर करने के केस में कमी आएगी।
विज्ञापन

बीते दिनों अमर उजाला की ओर से दिव्यांगता सत्यापन में विशेषज्ञ की कमी और मरीजों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया था। इसी बीच मूक बधिर प्रमाणपत्र में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आने के बाद कवायद में तेजी आई। क्योंकि मेडिकल बोर्ड में ऑडियोलॉजिस्ट न होने से कान से संबंधित दिव्यांगता के मामलों में जांच, सत्यापन में दिक्कत आ रही थी। मामला सामने आने के बाद सीएमओ और एडी एसआईसी ने शासन को पत्र भेजकर ऑडियोलॉजिस्ट तैनाती की मांग की थी। अब ऑडियोलॉजिस्ट चर्चित की तैनाती हो गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ऑडियोमैट्री एंड बैरा मशीन पहले से उपलब्ध होने के बावजूद प्रशिक्षित स्टाफ न होने के कारण मरीजों को जांच के लिए हायर सेंटर भेजा जा रहा था। अब यहां भी प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। ईएनटी चिकित्सक की ओपीडी में यह जांच नियमित रूप से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के एडीएसआईसी डॉ. आरसी दीक्षित ने बताया कि ऑडियोमैट्री एंड बैरा जांच से मरीज की सुनने की क्षमता कितनी प्रभावित है, इसका पता चलता है। रिपोर्ट के आधार पर उपचार तय करने के साथ ही दिव्यांगता का निर्धारण भी किया जाता है। प्रत्येक सप्ताह सोमवार को दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने आने वाले लोगों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed